Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur: रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, 80 हजार की नकदी और 6 लाख की कीमत के गहने चुरा ले गए चोर

    By Kesav TyagiEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 02:55 PM (IST)

    13 फरवरी की शाम पांच बजे वह घर का ताला लगाकर मुरादाबाद जाने के लिए निकले थे। मुरादाबाद में वह अपनी बेटी के घर रूके थे। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पीड़ित को बताया कि उनके घर पर लगे ताले टूटे हुए हैं।

    Hero Image
    Hapur: रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी

    हापुड़, जागरण संवाददाता। जिला इन दिनों चोरी की वारदातों से दहल रहा है। आम आदमी तो दूर सरकारी कर्मचारी को मकानों और प्रतिष्ठानों को चोर निशाना बना रहे हैं। एक के बाद एक होने वाली वारदातों के बाद जिलेवासी दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उधर, वारदातों पर अंकुश लगाना तो दूर पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला गांधी विहार में एक बार फिर चोरों ने सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के बंद पड़े मकान पर धावा बोला और लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। उधर, रात्रि गश्त का दावा ठोकने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वारदात की जानकारी पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटी है।

    पुलिस में दी तहरीर में गांधी विहार कालोनी के रहने वाले नरेश सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2022 में वह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 13 फरवरी की शाम पांच बजे वह घर का ताला लगाकर मुरादाबाद जाने के लिए निकले थे। मुरादाबाद में वह अपनी बेटी के घर रूके थे। मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पीड़ित को बताया कि उनके घर पर लगे ताले टूटे हुए हैं।

    मामले की जानकारी पर पीड़ित अपने घर पहुंचा। छानबीन करने पर पता चला कि देर रात पीड़ित की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया था। चोर घर से 80 हजार रुपये, छह लाख की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

    पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। कुछ संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली है।

    अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चोरों की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस और एसओजी की टीम काम कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।