विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur: प्लाट दिलाने का महिला अधिवक्ता को दिया झांसा और ठग लिए तीन लाख रुपये, जब मोटी रकम मांगी वापस तो...

By Kesav TyagiEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 08 Sep 2023 09:03 PM (IST)

Hapur Crime हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड आवास विकास कालोनी में रहने वाली दंपती पर हरिद्वार के रुड़की ...और पढ़ें

एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फोटो- जागरण
एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फोटो- जागरण

HighLights

  1. पीड़िता ने एसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
  2. हरिद्वार कचहरी में कार्यरत है महिला अधिवक्ता

हापुड़, जागरण संवाददाता। Hapur Crime: कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली दंपती पर हरिद्वार के रुड़की की महिला अधिवक्ता ने प्लाट दिलाने का झांसा देकर 3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ आरोपित दंपती ने मारपीट कर दी। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में जिला हरिद्वार के थाना सिविल लाइन रुपड़ी के गांव मिलापनगर की ज्योत्सना वर्मा ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। कोतवाली हापुड़ नगर के आवास विकास कालोनी का एक व्यक्ति हरिद्वार कचहरी स्थित उनके चैंबर पर आता था। 

यह भी पढ़ें- हापुड़ में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से सामूहिक कुकर्म, आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया

दंपती ने ऐसे दिया धोखा

21 सितंबर 2022 को वह पत्नी के साथ उनके चैंबर पर पहुंचा था। दंपती ने उन्हें बताया कि वह हरिद्वार में पुलिस-प्रशासिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।

विवादित जमीन के मामले वह अधिकारियों से हल करा सकता है। दोनों ने हरिद्वार के मिलाप नगर में 200 गज का प्लाट 500000 रुपये में दिलाने की बात कही। दंपती पर भरोसा कर वह प्लाट खरीदने के लिए तैयार हो गईं।

कुछ दिन बाद उन्होंने दंपती को बयाने के तौर पर 3.50 रुपये दे दिए। इसके बाद बैनामा कराने की बात पर दंपती उन्हें टरकाने लगे। 28 अगस्त को वह दंपती से अपने रुपये मांगने उनके घर पहुंची। इससे गुस्साए आरोपितों ने गाली- गलौज कर उनके साथ मारपीट कर दी।

मौके पर लोगों के एकत्र होने के बाद दंपती ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। दोबारा उनके घर आने पर दपंती ने 40000 रुपये उनके बैंक खाते में डाल दिए। जबकि, अन्य रुपये देने से इन्कार कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट इनपुट- केशव त्यागी

यह भी पढ़ें-  Hapur News: सीमा विवाद को लेकर उलझ गई पुलिस, नहर में बहता हुआ जिले से पार पहुंचा शव