विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हापुड़ में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से सामूहिक कुकर्म, आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया

By Prince SharmaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 04 Sep 2023 09:15 PM (IST)

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध से गांव के रहने वाले दो ...और पढ़ें

हापुड़ में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से सामूहिक कुकर्म
हापुड़ में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से सामूहिक कुकर्म

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। एक गांव में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध से गांव के रहने वाले दो युवकों ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर एक वर्ष पूर्व सामूहिक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो को भी बना बना लिया।

वीडियो को आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपितों ने पीड़ित से 30 हजार रुपये भी ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव के रहने वाले वृद्ध ने बताया कि एक साल पूर्व वह खेत पर गया था। वहां पर गांव के रहने वाले दो युवक आए।

कुकर्म का बनाया वीडियो

उन्होंने उससे एक गिलास में ठंडा शीतल पेय पिला दिया। उसको पीने के बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसको मालूम हुआ कि आरोपितों ने उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देने के दौरान अश्लील वीडियो को भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

उस वीडियो को प्रसारित करने की आरोपित को धमकी देने लगे। वीडियो को खत्म करने के लिए आरोपितों ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की, पीड़ित उनकी बातों में आ गया और उसने उनको रुपये दे दिए, लेकिन अब भी आरोपित उससे रुपये की मांग कर रहे है।

इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। थाने में यदि तहरीर प्राप्त हुई है तो मामले की जांच कर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।