विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur News: सीमा विवाद को लेकर उलझ गई पुलिस, नहर में बहता हुआ जिले से पार पहुंचा शव

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 06 Sep 2023 02:15 AM (GMT+05:30)

मघ्य गंग नहर के पानी में तैरता एक व्यक्ति का शव थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली से थाना हाफिजपुर ...और पढ़ें

सीमा विवाद को लेकर उलझ गई पुलिस, नहर में बहता हुआ जिले से पार पहुंचा शव
सीमा विवाद को लेकर उलझ गई पुलिस, नहर में बहता हुआ जिले से पार पहुंचा शव

हापुड़, जागरण संवाददाता। मघ्य गंग नहर के पानी में तैरता एक व्यक्ति का शव थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला तक पहुंच गया। उधर, शव बहने की सूचना देने के बाद भी पुलिस थाने में बैठकर तमाशा देखती रही। नदी में तैरता हुआ शव देख आस पास के सैकड़ों लोगों का हुजूम नहर के पास जमा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति ने काले रंग की पेंट और सलेटी रंग की कमीज पहनी हुई थी। लेकिन, किसी की हिम्मत नहीं हुई शव को बाहर निकाल सकें। क्योंकि, सभी डर रहे थे कि अगर शव को हाथ भी लगाया तो बेवजह पुलिस परेशान करेगी।

पुलिस बोली- हमारे क्षेत्र का नहीं है मामला

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बाबूगढ़ पुलिस को दी। परंतु पुलिस ने यह कह कर टाल दिया कि यह हमारे क्षेत्र का नहीं है। किसी दूसरे क्षेत्र से बह कर आ रहा है। इसक व्यक्ति का शव बहता हुआ बाबूगढ़ से हाफिजपुर थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर गया। घुंराला गांव के पास नहर में शव बहता देखकर लोगों ने थाना पुलिस को दी।

नहर से नहीं निकाला शव

मगर, थाना पुलिस ने भी उक्त शव को बाहर नहीं निकाला और पानी में बहता हुआ छोड़ दिया। पुलिसकर्मी इंतजार कर रहे थे कि शव बहता हुआ जिले की सीमा पार कर जाए। अगर पुलिस शव को बाहर निकाल लेती तो शायद उसकी पहचान भी हो सकती थी।

'हत्या करके फेंका गया शव'

ग्रामीणों का कहना था कि शव की स्थिति को देखकर लगता है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर किसी ने नहर में फेंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए विभाग के आला अधिकारियों के आदेश तक को नजर अंदाज कर दिया।

एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।