छेड़खानी कर जबरन निकाह की धमकी का आरोप
संस मौदहा बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM (IST)
संस, मौदहा : बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 19 जुलाई ेकी शाम सात बजे हैंडपंप में पानी भरने गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक उसे तमंचा दिखा जबरन ले गया। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो प्रार्थी का भांजा पुत्री को बचाने पहुंचा। तभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जब प्रार्थी ने अपनी पुत्री के साथ घटी घटना की शिकायत थाने में की तो घर लौटते समय आरोपित व उसके स्वजन ने उन्हें घेर कर गाली गलौज करते हुए लड़की के साथ जबरन निकाह कराने की धमकी दी। मामले में सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें