विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर के बाहर खेल रहा था इकलौता बेटा, आवारा कुत्ते ने काटा; अस्पताल में लगाए गए दो इंजेक्शन, फिर हो गई मौत

Published: Thu, 31 Oct 2024 03:30 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर के बनकटा में 18 महीने के मासूम कार्तिक साहनी की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेलते समय ...और पढ़ें

घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया था।
घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया था।

HighLights

  1. गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, घर के बाहर खेल रहा था मासूम
  2. पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ के बनकटा में 18 माह के मासूम कार्तिक साहनी की बुधवार को मौत हो गई। मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया था। परिजन उसे पास के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। 

आरोप है कि इसके बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराया। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण पता न चलने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कराया है।

यह है पूरा मामला

चिलुआताल के नकहा नंबर एक टोला बसंतपुर निवासी राज साहनी का इकलौता बेटा कार्तिक अपनी मां मधु देवी के साथ गोरखनाथ के बनकटा में अपनी नानी के घर गया था। मंगलवार की रात आठ बजे मधु ने कार्तिक को घर के दरवाजे पर खेलने के लिए बैठा दिया। इसके बाद अंदर काम करने लगी। 

उसी समय एक कुत्ते ने कार्तिक पर हमला कर उसके गाल, जबड़े और गर्दन के आस-पास काट लिया। बच्चे की चीखने पर मधु और परिवार के अन्य लोग दौड़ते हुए आए। वो बच्चे को पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए।

हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप 

मामा विशाल साहनी का कहना है कि वहां पर बच्चे के घाव को साबुन से अच्छी तरह धोने के लिए बताया गया और दूसरे दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद वह कार्तिक को लेकर नौ बजे रामपुर नयागांव ग्रीन सिटी स्थित एक हॉस्पिटल पहुंचे, जहां बच्चे को दो इंजेक्शन लगाया गया। इसके थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

कार्तिक के पिता राज बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। मौत की सूचना मिलने पर वह घर के लिए चल दिए हैं। थाने में दी गई तहरीर में हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हॉस्पिटल से बोर्ड हटा लिया गया है।

तहरीर में इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत का आरोप लगाया गया है है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या, कटा सिर आंचल में लेकर दहाड़ मारकर रोई मां

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यूपी के दंपती की गोली मारकर हत्या, कार में खून से लथपथ मिले शव; कैला देवी दर्शन करने गए थे करौली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।