विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में यूपी के दंपती की गोली मारकर हत्या, कार में खून से लथपथ मिले शव; कैला देवी दर्शन करने गए थे करौली

Published: Thu, 31 Oct 2024 02:03 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से कैला देवी दर्शन करने गए पति-पत्नी की करौली में गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

मृतक विकास और दीक्षा का फाइल फोटो। सौ. परिजन
मृतक विकास और दीक्षा का फाइल फोटो। सौ. परिजन

HighLights

  1. पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को पकड़ा, घर में मचा कोहराम
  2. कैला देवी से दर्शन करके लौटते समय में भोजपुर के पास हुई घटना

संवाद सूत्र, आगरा। अछनेरा से कैला देवी दर्शन करने गए पति-पत्नी की करौली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज घटना बुधवार सुबह दंपती के कैला देवी से दर्शन करके लौटते समय मासलपुर थाना क्षेत्र में भोजपुर के पास हुई। 

कार में पति-पत्नी के खून से लथपथ शव मिले। पति के एक गोली सिर और दो पेट में मारी गई थीं, जबकि पत्नी के पेट में दो गोलियां मारी गई थीं। दोहरे हत्याकांड में राजस्थान पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को पकड़ा है।

यह है पूरा मामला

घटना की जानकारी बुधवार सुबह आठ बजे हुई। करौली के मासलपुर में ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी कार में खून से लथपथ युवक और युवती के शव मिले। पुलिस ने कार से मिली आईडी से युवक की पहचान गांव सांथा, अछनेरा के विकास सिसौदिया उनकी पत्नी दीक्षा के रूप में हुई। 

राजस्थान पुलिस ने विकास के परिजनों को दी, दीपावली से एक दिन पहले दंपती की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिजन करौली पहुंच गए। पिता बिजेंद्र सिसौदिया ने पुलिस को बताया कि बेटे विकास की ननिहाल सैपऊ धौलपुर में है। 

विकास तीन दिन पहले पत्नी दीक्षा के साथ ननिहाल गया था। एक रात वहां रुकने के बाद मंगलवार को मामा बंटू की कार लेकर विकास कैला देवी दर्शन के लिए पत्नी दीक्षा को लेकर गए थे। सुबह पांच बजे दोनों आगरा के लिए निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या सुबह पांच से सात बजे के बीच हुई है।

हत्याकांड में करीबी पर शक, तीन लोगों से पूछताछ

करौली पुलिस को दंपती हत्याकांड में करीबी के हाथ होने का शक है, जिसके तार धौलपुर से जुड़े बताए जा रहे हैं। करौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। 

पुलिस ने कैला देवी मंदिर के सीसीटीवी चेक किए, फुटेज में पति-पत्नी के साथ एक युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस ने परिजनों को युवक का फुटेज दिखाया। उन्होंने युवक की पहचान ऊंटगिरि खेरागढ़ के चमन खान के रूप में की। करौली पुलिस ने पूछताछ के लिए चमन को पकड़ लिया। 

कॉल डिटेल के बाद पुलिस ने नगला पूना, अछनेरा मनीष और तरुण को पकड़ा है। डीसीपी करौली अनुज शुलभ ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का जल्दी की पर्दाफाश किया जाएगा।

दस महीने पहले हुई थी शादी

विकास सिसौदिया किसान थे। उनकी दस महीने पहले दीक्षा से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी से पहले विकास जूता फैक्ट्री में काम करते थे। बाद में वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाने लगे थे। विकास दो भाइयों में बड़े थे। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से हत्या की गई वह रंजिश की ओर इशारा करती है। उनके साथ लूटपाट नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: बुलेटप्रूफ जैकेट: ढाई गुणा ज्यादा मजबूत होगा कपड़ा, एंटीबैक्टीरियल भी होगा, आग भी होगी बेअसर

यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या धाम ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड, सात सालों में कितने दीये जलाए गए… यहां जानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।