विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बेंगलुरु जा रहे 15 यात्रियों की फ्लाइट छूटी, विमान में फंसे केंद्रीय मंत्री; 50 मिनट करना पड़ा इंतजार

Published: Sat, 03 May 2025 11:18 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट (Gorakhpur Airport) पर इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 15 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री पासवान विमान में फंसे। जागरण
केंद्रीय मंत्री पासवान विमान में फंसे। जागरण

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। एयरपोर्ट शुक्रवार की शाम को अव्यवस्था की वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।इसकी वजह शाम 5:55 बजे बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 15 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि समय से पहुंचने के बावजूद बोर्डिंग रोक दी गई और कर्मचारियों ने बहस व बदसलूकी कर उन्हें लौटा दिया।दूसरी तरफ एप्रन खाली न होने की वजह से केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को भी विमान में ही 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

बंगलुरु जाने के लिए टिकट लेकर पहुंचे गोरखपुर, महराजगंज और आसपास के यात्रियों ने बताया कि अपराह्न तीन से 3:30 बजे के बीच ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लाइन में लगे थे तभी इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया। उसी दौरान एक यात्री से स्टाफ का विवाद हुआ।आरोप है कि बोर्डिंग पास देने के बाद एक महिला कर्मचारी ने युवती का पास छीनकर फाड़ दिया और वापस जाने को कह दिया।

इंसाफ अली ने बताया कि टिकट चेकिंग के दौरान 15-20 मिनट तक स्टाफ आपस में उलझा रहा। फिर अचानक कहा गया कि बोर्डिंग बंद हो गई है। कई यात्रियों को बिना कोई ठोस जवाब दिए लौटा दिया गया।

15 यात्री फ्लाइट से वंचित, हंगामा। जागरण


इसे भी पढ़ें- Railway Mega Block: कोविडकाल की याद दिला गया गोरखपुर जंक्शन का सन्नाटा, दस घंटे तक नहीं हुआ एक भी ट्रेन का मूवमेंट

गगहा के गुफरान खान, जिन्हें बंगलुरु से अबूधाबी जाना था, बोले कि कर्मचारी अपनी गलती यात्रियों पर थोप रहे थे।यात्रियों ने एक घंटे तक टर्मिनल में हंगामा किया, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो शाम 7:30 बजे सभी बाहर आ गए।विमानन कंपनी ने रिफंड देने से भी इनकार कर दिया गया।

इसी बीच, दिल्ली से आई अकासा एयर की फ्लाइट में सवार केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को भी असुविधा झेलनी पड़ी। विमान 20 मिनट पहले 6:30 बजे ही पहुंच गया, लेकिन एप्रन खाली न होने के कारण मंत्री समेत सभी यात्रियों को विमान में ही 50 मिनट तक बैठना पड़ा। दिल्ली जा रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को भी उड़ान में देरी के कारण 30 मिनट एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें- High Speed Train: 110KM नहीं... अब से इतनी रफ्तार दौड़ने वाली ट्रेनें कहलांएगी 'हाई स्पीड', Indian Railway का फैसला

इस मामले की जानकारी है। यात्री देर से आए थे, इसलिए उनकी फ्लाइट छूट गई। यात्रियों को समय का ध्यान देना चाहिए।विमानन कंपनी के कर्मचारियों की ओर से बदसलूकी करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। - आर.के. पराशर, एयरपोर्ट निदेशक