Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Top News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने पर समर्थकों का प्रदर्शन, पढ़ें- आज की 5 बड़ी खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 04:06 PM (IST)

    Gorakhpur Top 5 News Today गोरखपुर व आसपास के जिलों में शनिवार को कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें देवरिया में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मज ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gorakhpur Top News: पढ़िए- गोरखपुर की प्रमुख खबरें...

    1- गोरखपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    गोरखपुर व आसपास के जिलों में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। गोरखपुर शहर के गोलघर में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उग्र हुए कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन भी जुटी रही। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को शांत कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता उनसे भी भिड़ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2- राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्यता खत्म करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने देवरिया शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    3- UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, तीन लोग घायल

    देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे गिर गई। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।

    4- राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का किया अपमान, संसद सदस्यता समाप्ति पर बोले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

    केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने बयान के माध्यम से पूरे पिछड़े समाज का अपमान किया है। कोई भी व्यक्ति नियमों से ऊपर नहीं है। उन्हें दी गई सजा व संसद से सदस्यता समाप्ति की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है। इसके पहले भी कई सांसदों व विधायकों को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता समाप्ति हो चुकी है।

    5- गोरखपुर में दबंग ठेकेदार ने मजदूरी मांगने पर दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर हुआ फरार

    गोरखपुर जिले में दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने एक दिव्यांग की पिटाई कर दी। उसे घायलावस्था में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। राहगीरों ने गीडा क्षेत्र के सेक्टर 13 में सड़क किनारे पड़े दिव्यांग को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के इंतजार में है।