Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:22 PM (IST)

    Deoria News कांग्रेसियों के उग्र रुख को देखते हुए देवरिया पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां भी पुलिस लाइन ...और पढ़ें

    Hero Image
    देवरिया में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। -जागरण

    देवरिया, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्यता खत्म करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने देवरिया शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    सुभाष चौक पर युवाओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिसके चलते सिविल लाइंस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस लाइस लाया गया। पुलिस लाइन में भी कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

    इन कांग्रेसियों की हुई गिरफ्तारी

    गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव जिलाध्यक्ष राम जी गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, मिर्जा खुर्शीद अहमद परमानंद प्रसाद दीनानाथ भारती कमलेश मिश्रा, उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विजय रोशन मल जयदीप त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, विपिन राय यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष जुलेखा खातून, मधु शर्मा, शोभा यादव, रीता देवी, रीता देवी धर्मेंद्र पांडेय आदि शामिल हैं।