विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गोरखपुर में पशु तस्करों को पकड़ने के बनी स्ट्राइक टीम, 21 प्रवेश द्वार पर लगेंगे पिकेट

Published: Sat, 21 Dec 2024 12:25 PM (IST)

गोरखपुर में पशु तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। शहर के 21 प्रवेश द्वारों ...और पढ़ें

काली मंदिर पर शुक्रवार की रात में वाहनों की जांच करती पुलिस l जागरण
काली मंदिर पर शुक्रवार की रात में वाहनों की जांच करती पुलिस l जागरण

HighLights

  1. पशु तस्करों की रोकथाम के लिए एसपी सिटी ने बनायी योजना
  2. सीसी कैमरे की मदद से तस्करों की तलाश में जुटी कैंट पुलिस

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में बढ़ रहे पशु तस्करों की रोकथाम के लिए 21 प्रवेश द्वार पर पुलिस पिकेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा तस्करों को पकड़ने के लिए हर थाने में स्ट्राइक टीम का गठन किया गया है। शाहपुर और कैंट क्षेत्र में पशु तस्करों के हमले के बाद एसपी सिटी ने यह योजना बनायी।

इसके अलावा शुक्रवार की देर शाम थानेदारों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया। वहीं सिविल लाइंस निवासी अशोक यादव की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर सीसी कैमरे से तस्करों की पहचान में जुटी रही।

अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 1:20 बजे एक पिकअप में सवार चार से पांच लोग और 10-12 लोग दो पहिया वाहन से आकर आवास से दो गोवंश उठा ले गए। सिविल लाइन कालोनी के नीरज ने देखकर विरोध किया तो तस्कर ईंट पत्थर चलाने लगे। तब नीरज ने तत्काल उन्हें सूचना दी। जिसके बाद फोन कर पुलिस को बुलाया।

इसे भी पढ़ें-अखाड़ों का संसार: 'अटल' सिद्धांतों का अटल अखाड़ा, जहां नहीं है कोई महामंडलेश्वर

पीड़ित का आरोप है कि तस्करों के आने से पहले एक पल्सर सवार को भी देखा गया। जो घटना के बाद भी सिविल लाइंस में घूमता रहा। जिस गली से तस्कर गोवंश ले गए थे, वहां भी पल्सर सवार देखा गया है। एसपी सिटी भी अशोक से बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने शहर के सभी थानेदार और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर पिकेट लगाने व स्ट्राइक टीम बनायी।

कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे नंबर

शहर के 21 प्रवेश द्वार पर लगने वाले पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के नंबर कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। जैसे ही तस्करों के आने या भागने की सूचना मिलेगी सभी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क हो जाएंगे। वहीं सर्किलवार बनी स्ट्राइक टीम अपने क्षेत्र के अलावा सूचना पर दूसरे क्षेत्र में भी पहुंचेंगे और तस्करों को पकड़ने का काम करेंगे। एसपी सिटी और सीओ इसकी निगरानी करेंगे।

मुखबिर की सूचना पर शहर में आते हैं तस्कर

पहले की घटनाओं में पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि पशु तस्कर स्थानीय मुखबिर की सूचना पर पहुंचते हैं। इसके पहले उनका साथी रेकी करता है। इशारा मिलने के बाद तस्कर पिकअप या मैजिक लेकर पहुंचते हैं और गोवंश लादकर ले जाते है। पुलिस मुखबिरों की भी तलाश करेगी। एसपी सिटी ने शहर के सभी थानेदारों को पशु तस्करी में लिप्त आरोपितों के घर जाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें-महाकुंभ पर बरसी गंगा की कृपा, संगम के विस्तार का दिया अवसर; दूर से ही दिखेगा विहंगम नजारा

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सिविल लाइंस में तस्करों के आने को लेकर कैंट पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी थानेदारों के साथ बैठक कर शहर के 21 प्रवेश द्वार पर पिकेट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सर्किलवार स्ट्राइक टीम का भी गठन किया गया है। इनके नंबर कंट्रोल रुम से जोड़ा जाएगा। सूचना मिलते ही चारों तरफ से तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का काम किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।