Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: गोरखपुर खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरों पर शिकंजा, खोली जाएगी हिस्ट्री सीट

    गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। टीम ने एक साल में 550 नमूने लिए और 450 मुकदमे दर्ज कराए हैं। खोवा और पनीर के नमूने बार-बार फेल हो रहे हैं। विभाग मिलावटखोरों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रहा है। नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाला एक व्यापारी भी गिरफ्तार किया गया है।

    By Gajadhar Dwivedi Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 16 May 2025 08:21 AM (IST)
    Hero Image
    मिलावटखोरी करने वाले 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मिलावटखोर अधिक मुनाफे के लिए नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब सक्रिय होती है तो खोवा व पनीर छोड़कर मिलावटखोर भाग जाते हैं। खोवा-पनीर के नमूने बार-बार फेल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिठाइयों में मिलावट के मामले सबसे ज्यादा पाए जा रहे हैं। एक साल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लगभग 550 नमूने लिए और 450 मुकदमे दर्ज कराए। अब विभाग मिलावटखोरों की हिस्ट्री सीट खोलने की तैयारी कर रहा है। ताकि ये हमेशा विभाग की नजर में रहें।

    खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चला रहा है। लगभग रोज किसी ने किसी फैक्ट्री, दुकान पर छापा पड़ रहा है। नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मिठाई, खोवा, पनीर, सूजी, मैदा, बेसन, घी, मसाला, तेल, नमकीन, कुट्टू के आटे आदि में मिलावट की पुष्टि हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें- UP के इस शहर में 66 हजार ग्रामीणों ने मांगा PM आवास, आवेदन की समय सीमा खत्म

    चायपत्ती व काली मिर्च में भी मिलावट के मामले सामने आए हैं। फलों को पकाने में रसायन का प्रयोग किया जा रहा है। इसका सीधा असर जन स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अवैध ढंग से मानकविहीन पानी की फैक्ट्री संचालित हो रही है।

    मिलावटखोरों से आम जनमानस को होती है दिक्कत। जागरण


    आइसक्रीम में सैक्रीन की मिलावट की विभाग ने आशंका जाहिर की है। इनके नमूने लिए जा रहे हैं। अंतरजनपदीय टीमें भी आकर यहां छापा मार रही हैं। पिछले दिनों पादरी बाजार में एक पनीर की दुकान पर अंतरजनपदीय टीम ने ही छापा मारा था।

    अवैध ढंग से नशीली दवा का कारोबार करने वाला जेल गया

    हाल में आई दिल्ली क्राइम ब्रांच व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने शहर से एक ऐसे दवा व्यापारी को गिरफ्तार किया जो काफी समय से अवैध ढंग से नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा था। उसकी कोई दुकान नहीं थी, उसके पास केवल लाइसेंस था।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: मुठभेड़ में महिला से लूट के आरोपी को लगी गोली, मचा हड़कंप; साथी फरार

    ड्रग विभाग को झांसा देकर उसने भालोटिया मार्केट में दूसरे की दुकान पर लाइसेंस बनवा लिया था। पूरा कारोबार हवा में हो रहा था। उसकी भेजी नशीली दवाएं जब दिल्ली में पकड़ी गईं तो इस व्यापारी की पोल खुली। अब व्यापारी जेल में है।

    मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। लगभग रोज हमारी टीम किसी न किसी क्षेत्र में दुकान या फैक्ट्री पर छापा मार रही है। त्योहारों के समय में यह अभियान और तेज हो जाता है। सरकार ने भी मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। -डा. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा