Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा संगठनात्मक चुनाव: गोरखपुर में जिलाध्यक्ष के 30 दावेदार, वर्तमान अध्यक्ष भी उम्मीदवार

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 08:03 PM (IST)

    भाजपा में इस बार जिलाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद कड़ा है। गोरखपुर में 30 से ज्यादा दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष युध ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपते हुए : भाजपा

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा में इस बार जिलाध्यक्ष बनने के लिए मुकाबला कड़ा है। इस पद के लिए पांच-दस नहीं 30 दावेदारों ने पर्चा भरा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह भी एक बार फिर दावेदार हैं। उनके अलावा 12 और जिला पदाधिकारी भी इस पद के उम्मीदवार हैं। दो मंडल अध्यक्षों ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा ठोंका है। पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का दांव चला है। दावेदारों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक वर्तमान उपाध्यक्ष भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी केदार नाथ सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस पद के लिए दावेदारी की है। मुकाबला कड़ा है क्योंकि 12 जिला पदाधिकारी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

    नामांकन करने वालों में जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष तक शामिल हैं। छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, दो मंत्री व एक कोषाध्यक्ष ने पर्चा भरा है। कई पूर्व पदाधिकारियों के नाम भी जिलाध्यक्ष पद के लिए सामने आए हैं। इनमें से तीन नाम का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। साथ ही नामांकन करने वालों की पूरी सूची भी भेजी जाएगी। किसी एक नाम पर मुहर प्रदेश नेतृत्व की ओर से लगाई जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025 की नारी शक्ति: संन्यासपथ पर ले आई मां की निशानी, इटली से खींची चली आई प्रयागराज

    इन्होंने की है जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी

    युधिष्ठिर सिंह (वर्तमान जिलाध्यक्ष), मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, चंद्रबाला श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया व हरिकेश राम त्रिपाठी (उपाध्यक्ष), ब्रह्मानंद शुक्ल व सबल सिंह पालीवाल जिला (जिला महामन्त्री), डा. सदानंद शर्मा व ओमप्रकाश धर द्विवेदी (जिला मन्त्री), शत्रुघ्न कसौधन (कोषाध्यक्ष), गुलाबरध्वज सिंह उर्फ महंत सिंह, मनोज राम त्रिपाठी, घनश्याम मिश्र, दीपक जायसवाल, संतोष शुक्ल, धरणीधर राम त्रिपाठी, सोमनाथ सिंह सोनू, नीरज दुबे, दुर्गेश, देवानन्द शुक्ल, दीपक सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, बीना उपाध्याय, सुधा सिंह, मनोज सिंह, चंदन मिश्र, अभिमन्यु मौर्य, सुदर्शन साहनी व प्रदीप सिंह।

    इसे भी पढ़ें- 50 श्रद्धालुओं पर बुक होंगी रोडवेज की बसें, दो सीट मिलेंगी FREE

    महानगर अध्यक्ष के लिए नामांकन शुक्रवार को

    भाजपा के महानगर अध्यक्ष के नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को होगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक भाजपा के बेनीगंज पार्टी कार्यालय में नामांकन कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी सुरेश तिवारी के मौजूदगी में नामांकन कार्य संपन्न होगा। यह जानकारी महानगर सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने दी है।