Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: सिरफिरे कर्मी ने धारदार हथियार से तीन साथियों पर किया हमला, दो गंभीर

    Updated: Wed, 21 May 2025 11:30 AM (IST)

    गोरखपुर में एक सिरफिरे ने तीन साथियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शाहपुर पुलिस ने आरोपी रविंद्र खटीक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस हमले के कारण का पता लगा रही है।

    Hero Image
    मामले की जांच करती गोरखपुर पुलि‍स। जागरण

    जागरण सवाददाता, गोरखपुर। फातिमा हाॅस्पिटल के परिसर में स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति में काम करने वाले सिरफिरे कर्मी ने तीन साथियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल काॅलेज में उनका उपचार चल रहा है। हमले की घटना सीसी कैमरे में कैद है। इसमे बीच सड़क पर आरोपित हमला करते दिख रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीसी कैमरे के फुटेज से शाहपुर पुलिस ने आरोपित की पहचान

    फातिमा हाॅस्पिटल परिसर में स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति में कार्यरत रविंद्र खटीक निवासी बनरिया बेदौलीथाना निचलौल जनपद महाराजगंज के रूप मे की है। इसने धारदार हथियार से अस्पताल में ही कार्य करने वाले विवेक सिंह निवासी विष्णुपुर थाना चंदवक जनपद जौनपुर, गार्ड सुखल निवासी रामनगर थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर और बाबा अतर्नेश्वर राय निवासी मानस विहार कालोनी थाना शाहपुर पर हमला कर घायल कर दिया।

    सीसीटीवी में कैद हुई घटना। जागरण


    इसमें विवेक व गार्ड सुखल की हालत गंभीर है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया आरोपित की पहचान हो गयी है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। हमला करने के करण का पता लगाया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें- कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो ने ठेला वालों को रौंदा, मचा हड़कंप; एक की मौत दूसरा गंभीर

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: तिलक समारोह से बच्ची को लेकर भागा, पुलिस ने तीन घंटे में खोज निकाला

    comedy show banner
    comedy show banner