विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, गोरखपुर में सभी डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त- अस्पतालों में भेजी गई दवाईयां

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Wed, 19 Oct 2022 10:52 AM (IST)

Diwali 2022 दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अतिरिक्त दवाईयां भेजने के साथ ही डॉक्टरों की छुट्टी ...और पढ़ें

दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Diwali 2022: दीपावली के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। आंख, जलने, दुर्घटना में घायलों व फूड प्वाइजनिंग की अतिरिक्त औषधियां सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी-पीएचसी) पर भेज दी गई हैं। डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बिना सूचना के जिला मुख्यालय न छोड़ें।

ये की गई है व्यवस्था

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि दीपावली पर पटाखा- फुलझड़ियां जलाने के दौरान आंख व जलने की समस्या होती है। गिरकर भी लोग चोटिल हो जाते हैं। खान-पान अचानक बदलता है, इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या भी आती है और पेट की दिक्कत शुरू हो जाती है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त औषधियां व ड्रेसिंग के सामान सीएचसी-पीएचसी पर भेज दिए गए हैं।

24 घंटे खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र

सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे खुले रखने का निर्देश दिया गया है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर हर समय डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। बिना बताए डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी जिले से बाहर नहीं जाएंगे। छठ पर्व तक सभी की छुट्टी निरस्त की गई है। इसके अलावा कुत्ता व सांप काटने की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गई हैं। वहां कोरोना व डेंगू जांच की व्यवस्था भी की गई है। सीएचसी पर पांच-पांच बेड व जिला अस्पताल में 20 बेड आरक्षित करने को कहा गया है। जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कालेज में बर्न वार्ड को सतर्क रहने को कहा गया है। ताकि आपदा की स्थिति में आसानी से उससे निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें, Dhanteras 2022: धनतेरस को दिन का महत्व नहीं, खूब करें खरीदारी, यहांं ज्योतिषाचार्यों से जानें- शुभ मुहुर्त

इसे भी पढ़ें, शेर ही शेर के बच्चे को पिला सकता है दूध... सांसद रवि किशन से तारीफ सुनकर हंसते रहे सीएम योगी आदित्यनाथ