Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: शादी के दिन दुल्हन ने किया ऐसा कांड, बरातियों को ही बना लिया बंधक, 40 हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा

    Updated: Thu, 15 May 2025 01:36 PM (IST)

    गोरखपुर के चौरी चौरा में एक शादी में उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन के परिवार ने बरातियों को बंधक बना लिया। आरोप है कि दहेज में कम सामान लाने और दूल्हे पक्ष के नशे में होने के कारण दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में 40 हजार रुपये देने के बाद बरातियों को छोड़ा गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

    Hero Image
    चौरी चौरा में बरातियों को बनाया गया बंधक। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरी चौरा सोनबरसा बुजुर्ग में चिलुआताल से गए बरातियों को बंधक बनाया गया। टेंट और भोजन के रुपये लेने के बाद बुधवार की दोपहर छोड़ा गया। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज लेने के बाद भी लड़के वाले कम जेवर लेकर आए थे। इसके अलावा सभी नशे में थे। इससे बरात को वापस कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिलुआताल के काजीपुर निवाीस एक व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे की शादी सोनबरसा बुजुर्ग की युवती से तय हुई थी। 13 मई को वह बरात लेकर शाम सात बजे लड़की के घर पहुंचे। नाश्ता पानी करने के बाद बरात दरवाजे पर पहुंची। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा और भसूर दरवाजे पर पहुंचे।

    इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग कम जेवर लाने की बात को लेकर बहस करने लगे। किसी तरह से समझाकर शांत कराया गया। फिर कपड़े की गुणवत्ता पर सवाल करने लगे। इसके बाद वह बाहर आकर फोन पर बात कर रहे थे, इसी बीच एक महिला ने बताया कि दुल्हन भाग गई है।

    इसे भी पढ़ें- UP News: आर्थिक तंगी से टूटे पूर्व बीडीसी ने फांसी लगाकर दी जान, आम के पेड़ से लटकता मिला शव

    शादी में लड़की वालों ने बरातियों को बंधक बना लिया। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    पूछताछ में बात सही निकली। इसके बाद से लड़की वालों ने बरातियों को बंधक बना लिया और टेंट समेत अन्य खर्च के रूपये मांगने लगे। 40 हजार रुपये देने पर उन्हें छोड़ा गया।

    वहीं सोनबरसा बुजुर्ग के रहने वाले लड़की के भाई ने कहा कि एक वर्ष पहले शादी तय हुई थी। मांग के अनुसार दहेज की पूरी रकम दे दी गई थी। इसके बाद भी लड़के वाले एक चांदी और एक सोने का जेवर लेकर आए थे। कपड़ा भी खराब था।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: युवक को घर से बुलाकर ले गए, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    पूछताछ करने पर नशे में होने के चलते लड़के पिता समेत अन्य विवाद करने लगे। काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर बरात वापस कर दी गई।