Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पुलिस में भर्ती होने के लिए बिहार के युवक ने 12 वर्ष कम की उम्र, एक गलती और खुल गई पोल; गिरफ्तार

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 08:35 PM (IST)

    UP News बिहार के कुश कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए अपनी उम्र 12 साल कम कर दी। पुलिस लाइंस में प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड के जन्मतिथि में अंतर मिलने पर सीओ लाइंस योगेंद्र सिंह के निर्देश पर कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित कैंट पुलिस की गिरफ्त में। सौ. पुलिस

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस में भर्ती होने के लिए बिहार के कुश कुमार ने 12 वर्ष उम्र कम कर भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल हुआ था। पुलिस लाइंस में प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

    हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड के जन्मतिथि में अंतर मिलने पर सीओं लाइसं योगेंद्र सिंह के निर्देश पर कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 26 दिसंबर से पुलिस लाइंस में चल रही है। हर दिन 225 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ उनकी लंबाई और सीने का माप भी लिया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें-प्रेमिका से शादी कर नेपाल में हुआ शिफ्ट, बचने के लिए रची अपहरण की ऐसी कहानी, पुलिस भी चकराई

    सीसी कैमरे की निगरानी में चल रही इस जांच में दो जनवरी को बिहार के भोजपुर जिले के हरदिया बहरुआ का कुश कुमार भी शामिल हुआ। भर्ती परीक्षा के दौरान इसने साक्ष्य के रूप में हाईस्कूल की मार्कशीट के साथ ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर कार्ड जमा किया था।

    पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जागरण


    साक्ष्य के रूप में जमा किए गए आईडी को लेकर वह प्रस्तुत हुआ तो सीओ लाइंस को आशंका हुई। उन्होंने दोनों साक्ष्यों की जांच की तो उसपर उसकी जन्मतिथि 23 मार्च 2005 अंकित मिला। इसके हिसाब से उसकी उम्र 19 वर्ष निकली। इसके बाद उन्होंने उससे आधार कार्ड मांगा। जब उसका ई वेरीफिकेशन किया गया तो उसमें कुश की जन्मतिथि 20 फरवरी 1993 निकली। इसके मुताबिक उसकी उम्र करीब 31 वर्ष निकली। ऐसे में पुलिस भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुका था।

    इसे भी पढ़ें-टेलीग्राम पर निमंत्रण मिलने के बाद रेनबो कैंप पहुंचा था विदेशी, पुलिस ने पूछताछ में खोले कई राज

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जन्मतिथि में अंतर मिलने के बाद उसे पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसकी असली जन्मतिथि 20 फरवरी, 1993 ही है। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उसने जनबूझकर इसे छिपाया था।

    उसी ने जन्मतिथि व नाम बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। उसके पास से प्रवेश पत्र की छाया प्रति, दो एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस व एक निर्वाचन कार्ड मिला है। एसपी सिटी ने बताया कि कैंट पुलिस ने आरोपित कुश पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।