विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRD से कहां गईं पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पत्नी मधुमणि, गोरखपुर मेडिकल कालेज प्रबंधन ने साधा मौन

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Mon, 04 Sep 2023 09:23 AM (IST)

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा माफी के बाद भी बीआरडी में इलाज करा रहीं मधुमणि के गायब ...और पढ़ें

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट चुकी मधुमणि गायब! (फाइल फोटो)
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट चुकी मधुमणि गायब! (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मधुमणि के लखनऊ रेफर या डिस्चार्ज किए जाने की भी चर्चा
  2. मधुमणि के गायब होने की चर्चा को लेकर मेडिकल कालेज प्रबंधन ने साधी चुप्पी
  3. मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा माफी के बाद भी इलाज जारी
  4. मधुमणि के चार दिन से मेडिकल कालेज में न होने की चर्चा

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कालेज (BRD Medical College) में चर्चा है कि भर्ती होकर इलाज करा रहीं मधुमणि (Madhumani) प्राइवेट वार्ड में नहीं हैं। कुछ डाक्टर और कर्मचारी दबी जुबान उनके लखनऊ रेफर या डिस्चार्ज किए जाने की बात तो कह रहे लेकिन मेडिकल कालेज प्रबंधन इसको लेकर चुप्पी साधे है।

आजीवन कारावास की सजा माफी के बाद भी पति-पत्नी का चल रहा इलाज

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड (Madhumita Shukla Murder Case) में आजीवन कारावास की सजा माफ किए जाने के बावजूद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मेडिकल कालेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। अमरमणि त्रिपाठी (अमरमणि त्रिपाठी) मानसिक रोग विभाग के अंतर्गत भर्ती हैं। अलग-अलग विभाग में रेफरेंस भेजकर उनका उपचार कराया जा रहा है। न्यूरोसर्जरी व कार्डियो विभाग में भी इलाज के लिए रेफरेंस भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें, Amarmani Tripathi: पूर्व मंत्री अमरमणि व मधुमणि जेल से रिहा, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में पाए थे आजीवन कारावास

न्यूरोलोजी विभाग में उपचाराधीन हैं मधुमणि

मधुमणि न्यूरोलोजी विभाग में उपचाराधीन हैं। उनको गठिया व सर्वाइकल की भी दिक्कत है। आर्थो विभाग में भी उनका रेफरेंस भेजा गया था। चर्चा है कि मधुमणि चार दिन से मेडिकल कालेज में नहीं है। कहा जा रहा है कि उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। यद्यपि, कुछ कर्मचारी इसका खंडन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मधुमणि यहां से न तो रेफर हुई हैं और न ही डिस्चार्ज। रेफर और डिस्चार्ज नहीं हुईं तो मधुमणि कहां गईं, मेडिकल कालेज प्रबंधन इस सवाल पर मौन है। एसआइसी ने इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कहते हुए स्वयं के बाहर होने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें, Madhumita Shukla Hatyakand: जब 'बाहुबली' अमरमणि‍ ने करवा दी थी प्रेम‍िका मधुम‍िता की हत्‍या

इसे भी पढ़ें, Madhumita Shukla Murder Case: अमरमणि व उनकी पत्नी ने जेल में नहीं किया काम, पारिश्रमिक है शून्य