Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: एयर इंडिया की पायलट की मुंबई में मौत, हत्या के आरोप में ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 03:04 PM (IST)

    मुंबई में एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। सृष् ...और पढ़ें

    Hero Image
    एयर इंडिया की पायलट 25 वर्षीय सृष्टि तुली गोरखपुर की रहने वाली थी- जागरण

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयर इंडिया की पायलट 25 वर्षीय सृष्टि तुली की 25 नवंबर की रात दो बजे मुंबई में मृत्यु हो गई। वह अपने फ्लैट में सोई थीं। सुबह उन्हें जगाने के लिए दरवाजे पर दस्तक दी गई तो मृत्यु की जानकारी हुई। वह गोल्डेन गैस एजेंसी ट्रांसपोर्टनगर की मालकिन उर्मिल तुली की पौत्री थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार शाम तकरीबन छह बजे मुंबई से उनका शव रुस्तमपुर के पोस्ट आफिस गली स्थित आवास पर ले आया गया। बुधवार सुबह 8:30 बजे राजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पिता विशाल तुली ने बताया कि तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले एयर इंडिया में पायलट के रूप में तैनाती के बाद सृष्टि जहाज लेकर विदेश की भी जाती थीं। सृष्टि ने कार्मल और लिटिल फ्लावर स्कूल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। इसके बाद उसने पंत नगर में एविएशन का कोर्स पूरा किया था।

    पायलट सृष्टि तुली, फाइल फोटो


    सोमवार को मुंबई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को दिया गया। चाचा विवेक तुली ने बताया कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें-मुकेश अंबानी का पार्टनर बनाने का दिया ऑफर, ठग लिए साढ़े चार लाख रुपये

    वर्ष 1971 की लड़ाई में बलिदान हुए थे बाबा

    सृष्टि तुली के बाबा मेजर नरेंद्र कुमार तुली वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान हुए थे। इसके बाद उर्मिल तुली, बेटे विवेक तुली और विशाल तुली के साथ गोरखपुर आ गईं। यहां उन्होंने गोल्डेन गैस एजेंसी खोली। इंडियन आयल की गोरखपुर की पहली रसोई गैस एजेंसी थी। टाटा कंपनी की भी लंबे समय तक डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी तुली परिवार के पास थी।

    पायलट श्रष्टि तूली का शव घर आने के बाद बिलखते स्वजन-जागरण


    पायलट सृष्टि की आत्महत्या के मामले में ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    मुंबई में गोरखपुर की पायलट सृष्टि तुली के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके ब्वायफ्रेंड को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली निवासी ब्वायफ्रेंड आदित्य पंडित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के दौरान हुई थी।

    25 वर्षीय सृष्टि तुली मुंबई के अंधेरी में रहती थीं। वह एअर इंडिया में पायलट थीं। 25 नवंबर को अपने फ्लैट में मृत पाई गई। सृष्टि 27 वर्षीय आदित्य पंडित के साथ पिछले दो वर्षों से रिलेशनशिप में थीं। सृष्टि के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करता था और गाली देता था। मांसाहार छोड़ने के लिए दबाव डालता था।

    इसे भी पढ़ें-जुबैर पर देश की संप्रभुता व एकता को खतरे में डालने का आरोप, तीन दिसंबर को होगी सुनवाई

    सृष्टि की एक दोस्त से यह सब पता चला है। रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने आदित्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया। रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य 24 नवंबर को सृष्टि के घर गया था। संदेह है कि उसने ही हत्या की है। वह 20 दिन पहले ही अपने घर गोरखपुर से लौटी थी और काफी खुश थी। हमें पूरा यकीन है कि उसने आत्महत्या नहीं की। बुधवार को गोरखपुर में राजघाट पर पायलट का अंतिम संस्कार किया गया। पिता विशाल तुली ने मुखाग्नि दी।