विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माफिया विनोद उपाध्याय पर एक लाख का घोषित किया गया इनाम, चार महीने से क्राइम ब्रांच के साथ STF को छका रहा बदमाश

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 10 Sep 2023 08:49 AM (IST)

Mafia Vinod Upadhyay माफिया विनोद उपाध्याय चार माह से क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ टीम को छका रहा। उसके खिलाफ ...और पढ़ें

गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में शुमार माफिया विनोद उपाध्याय। -फाइल फोटो
गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में शुमार माफिया विनोद उपाध्याय। -फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। माफिया विनोद उपाध्याय अब एक लाख रुपये का इनामी हो गया है। अपर पुलिस महानिदेशक जोन अखिल कुमार ने शनिवार को पहले से घोषित 50 हजार रुपये की इनाम की राशि बढ़ा दी। चार माह से एसटीएफ के साथ क्राइम ब्रांच व जिले के दो थानों की पुलिस विनोद उपाध्याय को तलाश रही है।

प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है माफिया विनोद

मूलरूप से अयोध्या जिले के मया बाजार स्थित उपाध्याय का पुरवा के रहने वाले विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टाप-10 और प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है। शाहपुर के रेल विहार, गोरखनाथ के धर्मशाला बाजार में भी उसका मकान है। 24 मई को गुलरिहा थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने, रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद से माफिया विनोद उपाध्याय स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को छका रहा है। 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुट गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें, UP Crime: मकान के साथ टूटा माफिया विनोद उपाध्याय का गुरूर, जिसे धमकाया उसके बुलडोजर से ही गिरा आशियाना

फार्म हाउस व भाई के घर पर चला बुलडोजर फिर भी दबाव में नहीं आया माफिया

पुलिस ने करीबियों को हिरासत में लिया, पर माफिया सामने नहीं आया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र के बने माफिया विनोद उपाध्याय के फार्म हाउस व भाई संजय के घर पर बुलडोजर चलाया, लेकिन इसके बाद भी वह दबाव में नहीं आया।

इसे भी पढ़ें,  लखनऊ में पूर्व मंत्री बनकर रह रहा था गोरखपुर का टॉप- 10 बदमाश माफ‍िया विनोद, दो फ्लैट का सच जान पुलिस भी हैरान

जोन के 11 जिलों में दूसरा सबसे बड़ा इनामी हुआ विनोद

राघवेंद्र के बाद जोन का दूसरा सबसे बड़ा इनामी माफिया विनोद उपाध्याय गोरखपुर जोन के 11 जिलों में दूसरा सबसे बड़ा इनामी हो गया है। चार लोगों की हत्या करने वाला झंगहा के सुगहा गांव के राघवेंद्र यादव पर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वर्ष 2016 से ही राघवेंद्र फरार चल रहा है।