Ghazipur: कलयुगी पिता की काली करतूत, तीन साल के मासूम को 65 हजार में बेचा
पुलिस को पता चला कि एक माह पहले ही महिला ने संजय यादव से दूसरी शादी की थी। महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपित महराजगंज आता रहता था। इसी दौरान महिला से उसकी जान पहचान हुई थी। पुलिस को संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि इसी ने बच्चे को कानपुर देहात की महिला को 65 हजार रुपये में बेच दिया है।

संवाद सहयोगी, गाजीपुर । महराजगंज निवासी तीन वर्षीय मासूम को सौतले पिता ने 65 हजार रुपये में एक महिला को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है। बच्चा 28 सितंबर को गायब हो गया था।
आरोपितों की पहचान कानपुर देहात के सट्टी थाना के नैवादपुर निवासी संजय यादव है और शशिबाला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को महराजगंज निवासी महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ सोई थी। सुबह उसका बच्चा गायब था। इससे परेशान महिला तत्काल कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: कलयुगी पिता ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार... बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, संबंधित धाराओं में मुकदमा
जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि एक माह पहले ही महिला ने कानपुर देहात के रहने वाले संजय यादव से दूसरी शादी की थी। महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपित संजय महराजगंज आता रहता था। इसी दौरान महिला से उसकी जान पहचान हुई थी।
यह भी पढ़ें: शराबी पिता ने अपने ही दस साल के बेटे को फांसी का फंदा लगाकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को संदेश होने पर संजय से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि इसी ने बच्चे को कानपुर देहात की महिला को 65 हजार रुपये में बेच दिया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम कानपुर देहात पहुंची और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।