विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे इंडस्ट्रियल कॉर‍िडोर के लिए 25 करोड़ उपलब्ध, जल्द तय होगा मुआवजा

By Shivanand RaiEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 17 Nov 2023 02:18 PM (IST)

Purvanchal Expressway Update डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी जल्द किसानों की जमीन का मुआवजा का रेट तय करेगी। इसके ...और पढ़ें

मुहम्मदाबाद तहसील के 13 गांवों के करीब 18 सौ बीघे जमीन का बैनामा किया जाएगा।
मुहम्मदाबाद तहसील के 13 गांवों के करीब 18 सौ बीघे जमीन का बैनामा किया जाएगा।

HighLights

  1. औद्योगिक गलियारे के लिए 13 गांवों की 18 सौ बीघे जमीन होगी अधिग्रहित
  2. गजट जारी होने से छह माह के सर्किल रेट पर तय होगा मुआवजा
  3. डीएम की अध्यक्षता में कमेटी तय करेगी जमीन का रेट

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। यूपी सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारे को जल्द बनाना चाहती है। इसके लिए मुहम्मदाबाद तहसील के 13 गांवों के करीब 18 सौ बीघे जमीन का बैनामा किया जाएगा। यूपीडा ने इसके लिए पहले 25 ही करोड़ रुपये जिला प्रशासन को जारी कर रखा है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी जल्द किसानों की जमीन का मुआवजा का रेट तय करेगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेज दिया गया है। छह माह पहले औऱ मौजूदा सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा।गजट का प्रकाशन के बाद अगले माह तक बैनामा शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

जनपद के एनएच-31 के हैदरिया से लखनऊ को जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई 340 किमी है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान ही किनारे औद्योगिक उद्यम की स्थापना की योजना बनी थी। पहले फेज में 13 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसमें छोटे -बड़े करीब करीब पांच सौ इंकाइयां लग सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों ने कार को दौड़ाया, स्टंटबाजों पर सख्त हुआ यूपीडा

एक्सप्रेसवे किनारे मंडी आदि उद्यम स्थापित होने से दिल्ली, लखनऊ, बिहार, बंगाल व असम तक उत्पाद पहुंचाने में सुविधा होगी। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेगे। जमीन के बैनामा के लिए यूपीडा ने पहले ही 25 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को दे रखा है। यह पैसा जमीन का बैनामा करने वाले किसानों को दिया जाएगा। सीआरओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गलियारे को लेकर जल्द ही मुआवजा तय किया जाएगा। इसके बाद बैनामा की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे से जुड़ी बड़ी खबर, अब सरकार बना रही ये योजना

इन गांवों की ली जाएगी जमीन

गांव  -  जमीन का रकबा

चकबाला -  104.93

चकडुमरिया-   42.534

अवथहीं बसंत-   14.031

बघौरी टी सोनारी-   43.571

चकभीक्खू-  36.8249

महेशपुर -   11.845

चकवाजिदपुर-             9.658

मच्छटी-                         16.804

सोनाड़ी-       83.876

चकफातमा-                         4.2050

चकगिरधारियां-              4.918

भोपतपुर मु. सोनारी-              69.400

जगदीशपुर टी महती-मच्छटी-  5.386

कुल-  447.9829 हेक्टेयर