Move to Jagran APP

अब्बास अंसारी ने कालीबाग कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर चढ़ाई चादर; पढ़ा फातिहा, 17 महीने बाद परिवारवालों से मिले मऊ सदर विधायक

अब्बास ने अपने वालिद के कब्र पर चढ़ाई चादर पढ़ा फातिहा। फातिहा पढ़ने के बाद वापस लाया गया जिला जेल रही भारी सुरक्षा। मुहम्मदाबाद नगर में भी चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस। अब्बास ने परिवार के साथ रोजा इफ्तार। 13 अप्रैल को वापस कासगंज लाया जाएगा अब्बास। करीब 17 महीने के बाद अब्बास अंसारी अपने घर पहुंचा है। वो नवंबर 2022 से जेल में बंद है।

By Gopal Singh Yadav Edited By: Abhishek Saxena Published: Wed, 10 Apr 2024 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:52 PM (IST)
अब्बास अंसारी ने कालीबाग कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर चढ़ाई चादर; पढ़ा फातिहा।

संवाद सूत्र, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : कासगंज जेल में बंद मऊ विधायक अब्बास अंसारी बुधवार की शाम पुलिस सुरक्षा में प्रिजन वाहन से पैतृक आवास यूसुफपुर फाटक पहुंचा। अब्बास आवास पर आयोजित कुरान खानी में भाग लिया। इसके पश्चात वह परिवार के लोगों के साथ रोजा इफ्तार किया।

loksabha election banner

घर पर ही नमाज अता करने के बाद वह प्रिजन वाहन पर सवार होकर कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने वालिद मुख्तार अंसारी व दादा दादी की कब्र पर चादर चढ़ाने के पश्चात फातिहा पढ़ा। इसके बाद वह जिला जेल चले गए।

कड़ी सुरक्षा में पहुंचा

मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया। मंगलवार की रात्रि पौने आठ बजे कासगंज जेल से चला अब्बास अंसारी बुधवार की सुबह नौ बजे पहुंचा। करीब 13 घंटे की यात्रा के बाद गाजीपुर जेल पहुंचा। अब्बास के जिला जेल में पहुंचने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। सुबह नौ बजे से करीब शाम चार बजे तक उसे जिला जेल के बैरक नंबर दस में रखा गया।

फातिहा पढ़ने के साथ चादर चढ़ाया

शहर कोतवाल जेल पर सुरक्षा में तैनात रहे। शाम करीब चार बजे वह मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले यूसुफपुर फाटक अपने आवास पर पहुंचा, यहां स्वजन से मिलने के बाद कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा। अपने पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ने के साथ चादर चढाया। इस दौरान मुहम्मदाबाद नगर में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

Read Also: Weather Update: यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा, मौसम विभाग ने जारी किया आने वाले चार दिनों का अलर्ट, ओले के साथ बारिश भी

कालीबाग कब्रिस्तान स्थल पर सिर्फ पुलिस के जवान थे। अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था। फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को प्रिजन वाहन से ही जिला जेल लाया गया।

नवम्बर 2022 से बंद है जेल में

मुख्तार अंसारी का पुत्र व मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी नवंबर 2022 से ही जेल में है। फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने वह फाटक आया था। बताया जा रहा है कि वह करीब 17 माह बाद अपने घर आया।

Read Also: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की पिंक बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते हो गई खाक, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

13 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा कासगंज जेल

अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा, जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास को गाजीपुर लाया गया है। यहां से 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल के लिए भेजा जाएगा। जेल में सीसीटीवी कैमरे से उसकी निगरानी की जा रही है। अब्बास की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन ने पहले तैयारी पूरी कर ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.