Move to Jagran APP

Weather Update: यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा, मौसम विभाग ने जारी किया आने वाले चार दिनों का अलर्ट, ओले के साथ बारिश भी

Weather Update Agra प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा दोपहर बाद मिली राहत। धूल भरी आंधी चलने से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि होने व बिजली गिरने पर सुरक्षित छायादार स्थान में आश्रय लेने का सुझाव मौसम विभाग ने दिया है। 15 को भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Published: Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM (IST)
Agra News: दोपहर बाद तेज हवा के साथ शहर से देहात तक हुई हल्की वर्षा

संवाददाता, जागरण, आगरा। Agra Weather: प्रदेश में बुधवार को आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पूर्व 28 मार्च को आगरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

बुधवार को प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी दूसरे स्थान पर रहा। दोपहर बाद बादल घिरने, तेज हवा चलने और शहर से देहात तक हुई हल्की वर्षा ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी।

बुधवार को सुबह से तेज धूप निकलने से शहरवासी गर्मी से परेशान नजर आए। सुबह 10 बजे तक तो ऐसा लगने लगा था कि दोपहर हो गई हो। दोपहर 12 से दो बजे के बीच सूरज के तेवर सबसे तीखे रहे। घर से बाहर निकलने पर तेज धूप की वजह से लोग झुलस गए। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला।

आसमान में बादल घिर आए और तेज हवा चलने लगी। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से धूल उड़ने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद शहर से देहात तक हल्की वर्षा हुई, जिससे धूल कणों से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Route Divert In Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी मेले के लिए हाईवे पर रहेगा डायवर्जन, कब से और कहां से निकलेंगे वाहन, पढ़िए यहां

14 को ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग ने 13 व 14 अप्रैल के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 13 अप्रैल को तेज हवा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 14 को आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियां व दरवाजे बंंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ेंः Bribe Case: दुकानदार से रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को रंगे हाथाें पकड़ा, दुकान के कनेक्शन को मांगे थे डेढ़ लाख

शहर में तापमान की स्थिति

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  1. आगरा, 40.7
  2. वाराणसी, 40.0
  3. प्रयागराज, 39.8

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.