यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुकदमे पर यति नरसिंहानंद का झलका दर्द, बोले- जेल भेजकर रची जा रही मेरी हत्या की साजिश
यति नरसिंहानंद पर साइबर क्राइम थाने में समाज में नफरत फैलाने का केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में यति नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज किया था केस
- यति नरसिंहानंद बोले- तीन महीने में मेरे ऊपर देशभर में 150 मुकदमे हुए दर्ज
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल भेजकर उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इसलिए उनके ऊपर लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
यति का कहना है कि वह शीघ्र ही प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखेंगे। पुलिस ने रविवार को यति नरसिंहानंद पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया है। यति पर आरोप है कि उन्होंने विश्व धर्म संसद के लिए वेबसाइट पर दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक बाते कहीं हैं।
.jpg)
यति नरसिंहानंद गिरी के बयान के बाद विरोध हुआ था। फाइल फोटो
मुझ पर करीब 150 मुकदमे दर्ज- यति नरसिंहानंद
यति नरसिंहानंद गिरी के मुताबिक, हर कोई बस एक ही आदमी को कुचलना चाहता है। मेरे बयानों को हेट स्पीच की श्रेणी में रखते हैं। कश्मीर, संभल और बांग्लादेश में जो हुआ उसे पूरी दुनिया देख रही है। देशभर में उनके ऊपर तीन महीने में करीब 150 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद करने का एलान
यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद का आयोजन प्रस्तावित किया था। कार्यक्रम 17 से 19 जनवरी तक रेडिसन होटल में किया जाना था, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार में प्रस्तावित किया गया, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। यति नरसिंहानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन करने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें-
Ghaziabad News: साइबर थाने में यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
यति ने मौलानाओं को दी थी इस्लाम पर शास्त्रार्थ की चुनौती
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा था कि अगर उनके बयान में कुछ गलत है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मौलानाओं को इस्लाम पर शास्त्रार्थ की चुनौती दी थी। उन्होंने पुलिस और मुस्लिमों से अपनी जान को खतरा बताया था।
यति नरसिंहानंद को 4 अक्टूबर को किया गया था नजरबंद
यति नरसिंहानंद गिरी को चार अक्तूबर को पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नजरबंद किया गया था। उनकी टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर-
