Namo Bharat Train के समय में हुआ बदलाव, यात्रियों को डिजिटल स्क्रीन से दी जा रही दिल्ली के प्रमुख स्थानों की जानकारी
एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया है। पहले रोजाना सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक ट्रेन का परिचालन किया जाता था लेकिन अब समय बदलकर सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से दस बजे तक रविवार को सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच किया जा रहा है।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। देश की पहली नमो भारत ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे रूट पर शुरू हो गया है।
प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेन के अंदर भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से यात्रियों को उनके रूट, आने वाले स्टेशन के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, जिससे कि जो लाेग ट्रेन में सफर कर रहे हैं वे उन प्रसिद्ध स्थलों के बारे में जानकारी कर वहां पर घूमने के लिए जा सकें।
एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस के प्राथमिक खंड में सभी पांच स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सूचनाओं के लिए कई डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है। हर स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर आठ डिजिटल स्क्रीन लगाई हैं।
साहिबाबाद स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं और इन दोनों प्लेटफार्म पर कुल 16 डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं। ऐसे ही अन्य स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं। डिजिटल स्क्रीन पर यात्रियों को यात्रा के दौरान बरतने वाली सावधानियों, यात्रा के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है के अलावा गंतव्य स्थान की जानकारी दी जाती है।
Also Read-
- नमो भारत के पांच स्टेशनों को मिलेंगे नए नाम, बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू
- Rapid Train: 12 दिन तक टेंशन फ्री होकर रैपिड ट्रेन में करें सफर, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
डिजिटल स्क्रीन में दी जा रही इन जगहों की जानकारी
इसके अलावा प्रत्येक ट्रेन में 24 इन्फोटेंमेंट डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर जागरूकता और आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, 24 डिजिटल स्क्रीन पर नमो भारत ट्रेन के रूट दर्शाने का काम भी कर रही हैं जो यात्रियों को आने वाले स्टेशन के बारे में भी बताती हैं।
इसके अलावा दिल्ली में बने लाल किला, अक्ष्ररधाम मंदिर, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, छत्तरपुर मंदिर, लोटल टेंपल, जंतर मंतर, बंग्ला साहिब गुरुद्वारा, चिड़ियाघर सहित अन्य जगहों को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से डिजिटल स्क्रीन पर दिखाया जाता है। जिससे कि लोग अपने देश की धराेहर के बारे में जान सकें और उनको देखने के लिए जाएं तो दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
ट्रेन के समय में हुआ बदलाव
यात्रियों की संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया है। पहले रोजाना सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक ट्रेन का परिचालन किया जाता था, लेकिन अब समय बदलकर सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से दस बजे तक रविवार को सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।