Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rapid Train: 12 दिन तक टेंशन फ्री होकर रैपिड ट्रेन में करें सफर, नहीं लगेगा कोई जुर्माना; घूमने का दिया गया शानदार मौका

    By Hasin ShahjamaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 07:37 PM (IST)

    रैपिड ट्रेन में 12 दिन तक नियम तोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। 12 दिन तक आप एक स्टेशन का टिकट लेकर उसी से वापस आ सकते हैं। 12 दिन बाद नियमों में सख्ती कर दी जाएगी। यात्रियों को ट्रेन को समझने के लिए चार नवंबर तक का मौका दिया गया है।

    Hero Image
    एक स्टेशन के टिकट पर रैपिड ट्रेन में 12 दिन कर सकेंगे दोनों तरफ का सफर

    हसीन शाह, साहिबाबाद। नमो भारत ट्रेन में 12 दिन तक जुर्माना नहीं लगेगा। 12 दिन तक आप एक स्टेशन का टिकट लेकर उसी से वापस आ सकते हैं। 12 दिन बाद नियमों में सख्ती कर दी जाएगी। नियम तोड़ने पर जुर्माना लगना शुरू हो जाएगा। अभी जुर्माने की राशि तय नहीं की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। 21 अक्टूबर को आम लोगों के लिए ट्रेन के दरवाजे खोल दिए गए। शनिवार और रविवार को ट्रेन में 10-10 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा की थी।

    चार नवंबर तक यात्रियों के लिए खास मौका

    इनमें यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। 90 फीसदी लोग घूमने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से यात्रियों को ट्रेन को समझने के लिए चार नवंबर तक का मौका दिया गया है।

    इस दौरान यात्री ट्रेन की सुविधा और तकनीक को समझ सकते हैं। यात्री इसका खूब फायदा भी उठा रहे हैं। कुछ लोग दुहाई तक का टिकट लेकर उसमें बैठ जाते हैं। इसके बाद यात्री उसी टिकट से वापस आ रहे हैं। कुछ यात्री गाजियाबाद का टिकट लेकर दुहाई तक सफर कर रहे हैं। 

    गेट पर आ जाएगा क्रास चिह्न

    12 दिन बाद यदि यात्री एक स्टेशन का टिकट लेकर उसी से वापस आएगा तो पकड़ में आ जाएगा। जब वह बाहर निकलने के लिए टिकट को गेट पर स्कैन करेगा तो क्रॉस चिह्न आ जाएगा। गेट नहीं खुलेगा। उसे बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी, जिसके बाद उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

    यह भी पढें- Namo Bharat Train: पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना, लोगों में गजब का उत्साह; फर्स्ट टिकट लेने वाली यात्री बनीं प्रेमलता

    जुर्माने की राशि होगी तय

    जनसंपर्क राजीव चौधरी ने बताया कि अभी जुर्माने की राशि तय नहीं की गई है। अभी लोगों के घूमने के लिए जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है। अलग-अलग नियम तोड़ने पर अलग-अलग जुर्माना की राशि तय की जाएगी।

    शुरू के 15 दिन तक लोगों को घूमने के लिए छूट दी गई है। 15 दिन और लोग घूम सकते हैं और नियम तोड़ने पर जुर्माना नहीं लग रहा है। यदि इसके बाद नियम तोड़ा जाएगा तो जुर्माना लगेगा।- पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

    हमारे के लिए बहुत खुशी की बात है कि गाजियाबाद से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। जुर्माना लगाना अभी ठीक नहीं है। हम तो अभी ट्रेन की सुविधाओं को देखने आए हैं। - प्रवेश चौधरी, यात्री

    यह भी पढें- देश की पहली नमो भारत ट्रेन में सफर कर यात्री हुए उत्साहित, अनूठी और अलग हैं सुविधाएं; महिलाओं की तो चांदी ही चांदी

    मैं यह देखने आया हूं कि इस ट्रेन की सुविधा मेट्रो से कितनी अलग हैं। अभी कई लोगों को नियमों का पता भी नहीं है। कुछ दिन तक नियमों में ढील देनी चाहिए। - देशराज, यात्री।