विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Namo Bharat Train: पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना, लोगों में गजब का उत्साह; फर्स्ट टिकट लेने वाली यात्री बनीं प्रेमलता

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 21 Oct 2023 07:22 AM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:39 AM (IST)

आज पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना। PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली रैपिड रेल लोगों को ...और पढ़ें

पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना
पहली नमो भारत ट्रेन हुई रवाना

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित Namo Bharat ट्रेन के सुहाने सफर की शुरुआत हो गई है। इस ट्रेन की पहली टिकट लेने वाली यात्री बनीं प्रेमलता। लोग बड़ी उत्सुकता से ट्रेन की यात्रा करने पहुंच रहे हैं। लोग परिवार के साथ भी सफर के लिए पहुंचे। पहली ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के लिए रवाना हुई।

गाजियाबाद स्टेशन पास  ट्रेन पहुंच रही है

साहिबाबाद में छाई धुंध  

(साहिबाबाद से दुहाई की टिकट)

(पहली टिकट खरीदने वाली प्रेमलता)

(साहिबाबाद स्टेशन पर टिकट दिखाता एक परिवार)

(परिवार के साथ यात्रा करने पहुंचे लोग)

(साहिबाबाद स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन का टिकट लेते यात्री)

(चेकिंग के लिए खड़ा सुरक्षाकर्मी)

यह भी पढ़ेंः Namo Bharat: मेट्रो से कितनी अलग है देश की पहली रैपिड रेल 'नमो भारत', जानिए क्या-क्या हैं इसकी खासियत

खूबियां जो रैपिड रेल को मेट्रो से अलग बनाती हैं

  • मेट्रो के स्टेशन एक किमी की दूरी पर हैं, जबकि नमो भारत के स्टेशनों की दूरी लगभग चार किलोमीटर है।
  • मेट्रो में सामान रखने को रैक नहीं है। नमो भारत में रैक है।
  • मेट्रो में प्रत्येक सीट पर लैपटॉप, मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट नहीं है, नमो भारत में हैं।
  • मेट्रो के अंदर खानपान का सामान नहीं मिलता है, नमो भारत के प्रीमियम कोच में यह सुविधा है।
  • मेट्रो में स्ट्रेचर पर मरीज ले जाने की सुविधा नहीं है, नमो भारत में है।
  • मेट्रो के स्टेशन दो तल के हैं, नमो भारत के दो से चार तल तक के हैं।
  • मेट्रो में प्रीमियम कोच नहीं होता है, नमो भारत में प्रीमियम कोच है।
  • मेट्रो पर पुलिस पोस्ट नहीं है, नमो भारत के प्रत्येक स्टेशन पर है।
  • मेट्रो में अटेंडेंट की व्यवस्था नहीं है, नमो भारत में अटेंडेंट की व्यवस्था है।
  • मेट्रो के दरवाजे खुद खुलते हैं, नमो भारत के बटन दबाने के बाद खुलेंगे।
  • मेट्रो की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा होती है, नमो भारत की अधिकतम स्पीड 180 किमी. प्रतिघंटा है।
  • मेट्रो के एक कोच में 50 लोग बैठ सकते हैं, नमो भारत के एक कोच में 72 लोग बैठ सकते हैं।