होटल में पड़ा छापा तो मची भगदड़, रंगरेलियां मना रहे थे युवक-युवतियां; 7 महिलाएं पकड़ी गई
कौशांबी थाना क्षेत्र पुलिस ने होटल में देह व्यापार करने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने संचालिका मैनेजर समेत कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार संचालिका समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सात महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। उनके कब्जे से एक स्केनर, रजिस्टर व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
आयुष होटल में मिली थी देह व्यापार की शिकायत
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम ने बताया कि बुधवार रात कौशांबी के आयुष होटल में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसमें गरीब महिलाओं को फंसाया जाता है।
संचलिका समेत नौ लोग गिरफ्तार
इस पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया देह व्यापार में शामिल संचालक मैनेजर सागर सिंह व संचलिका समेत नौ को गिरफ्तार है। पीड़ित महिलाओं ने पूछताछ में बतायाक कि संचालक व संचालिक द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था।
इससे पहले, बीते सोमवार (20 जनवरी) को कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाभोड़ किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से संचालिका और एक ग्राहक को दबोचा था। वहीं चार महिलाओं को रेस्क्यू किया था। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
हाल में हुई पुलिस की कार्रवाई
- 20 जनवरी 2025 कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया।
- 13 जनवरी 2025 को कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ।
- 9 नवंबर 2024 को विजयनगर के दो होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश। संचालक समेत 6 गिरफ्तार।
- 8 नवंबर 2024 को तुलसी निकेतन पुलिस चौकी के पीछे गली के दो फ्लैटों में देह व्यापार का पर्दाफाश। संचालिका समेत 2 गिरफ्तार।
- 2 नवंबर 2024 को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे के फ्लैट में देह व्यापार का पर्दाफाश। संचालिका समेत 3 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें-
- स्पा सेंटर में रंगरेलियां मना रहे थे युवक-युवतियां, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़; चार लड़कियां पकड़ी गई
- स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो मची भगदड़; 9 महिलाएं पकड़ी गई
- वैशाली की सोसायटी में आठ महीने से चल रहा गंदा काम, पुलिस ने दबिश दी तो खुला राज; आपत्तिजनक हालात में मिली लड़कियां

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।