विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: पत्रकार के प्लॉट पर गैंगस्टर की मदद से दरोगा कर रहा है अवैध कब्जा

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 28 Jun 2021 10:11 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 10:47 PM (IST)

Ghaziabad पत्रकार सचिन मिश्रा के पचास गज प्लॉट पर गैंगस्टर भूमाफिया व हिस्ट्रीशीटर साहिद की मदद से यूपी पुलिस का ...और पढ़ें

पत्रकार सचिन मिश्रा के प्लॉट पर गैंगस्टर करवा रहा है दरोगा का अवैध कब्जा। फाइल फोटो
पत्रकार सचिन मिश्रा के प्लॉट पर गैंगस्टर करवा रहा है दरोगा का अवैध कब्जा। फाइल फोटो

गाजियाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लक्ष्मीबाई नगर में पत्रकार सचिन मिश्रा के पचास गज प्लॉट पर भूमाफिया, हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर साहिद की मदद से यूपी पुलिस का एक दरोगा अवैध कब्जा कर रहा है। सचिन मिश्रा इस संबंध में सोमवार को गाजियाबाद के एसएसपी को भी अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद अवैध कब्जा जारी है। 

जानें, क्या है मामला

सचिन मिश्रा ने यह प्लॉट गौरव राणा पुत्र वीर सिंह से फरवरी, 2019 को दस लाख पचास हजार रुपये में खरीदा था। इस प्लॉट की रजिस्ट्री सचिन मिश्रा की पत्नी रोहिनी मिश्रा के नाम गौरव राणा ने खुद को मालिक बताकर की थी। इस प्लॉट पर जब सचिन मिश्रा कब्जा लेने पहुंचे तो महेश यादव पुत्र भूप सिंह ने रुकवा दिया था। इसके बाद सचिन मिश्रा को पता चला कि गौरव, प्रदीप, साहिद व महेश यादव ने फर्जी कूटरचित पॉवर अटॉर्नी कर साढ़े दस लाख रुपये की ठगी की है। ये लोग फर्जीवाड़ा कर कई लोगों को ठग चुके हैं। इन लोगों ने अब तक ना तो पत्रकार को पैसे वापस दिए और ना ही प्लॉट दिया। पत्रकार बैंक का लोन दे रहा है और काफी परेशान है। पुलिस प्रशासन से इस संबंध में कोई मदद नहीं मिल रही है।  

इन पर चल रहा है केस

इस संबंध में साहिद, गौरव राणा, प्रदीप राणा और महेश यादव के खिलाफ थाना विजयनगर में एफआइआर दर्ज है। गाजियाबाद कोर्ट में साहिद, महेश यादव, गौरव राणा और प्रदीप राणा के खिलाफ केस चल रहा है। इस मामले में गैंगस्टर साहिद व प्रदीप राणा जेल भी जा चुका है, लेकिन अब गैंगस्टर साहिद जमानत पर आकर अवैध कब्जा करवा रहा है। साहिद, गौरव, प्रदीप और महेश काफी समय से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। साहिद, गौरव, प्रदीप और महेश यादव कई बार सचिन मिश्रा को जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। गाजियाबाद में पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट के नाम पर फर्जीवाड़ा खूब फल-फूल रहा है। पुलिस गैंगस्टरों और भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय खुलकर उनकी मदद कर रही है। पुलिस की मिलीभगत की वजह से सचिन मिश्रा को ढाई साल बाद भी ना तो प्लॉट मिल पाया है और ना ही वापस पैसे मिले  हैं। और अब गैंगस्टर की मदद से दरोगा प्लॉट पर अवैध कब्जा कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः 

प्लॉट के नाम पर पत्रकार से 10.50 लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर हुई एफआईआर

प्लॉट के नाम पर पत्रकार से ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, अन्‍य की धरपकड़ तेज

प्लॉट के नाम पर पत्रकार से ठगी, मुख्य आरोपी गौरव राणा और उसका भाई प्रदीप गिरफ्तार

प्लॉट के नाम पर पत्रकार को ठगने वाला गैंगस्टर प्रदीप राणा गिरफ्तार