विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लॉट के नाम पर पत्रकार से 10.50 लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर हुई एफआईआर

By Amit SinghEdited By:
Published: Tue, 14 May 2019 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 09:11 PM (IST)

Property Fraud दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सस्ती कीमत पर प्रॉपर्टी खरीदने के लालच में अक्सर लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं।

प्लॉट के नाम पर पत्रकार से 10.50 लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर हुई एफआईआर
प्लॉट के नाम पर पत्रकार से 10.50 लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर हुई एफआईआर

गाजियाबादा, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भूमाफियाओं द्वारा मिलीभगत से तमाम लोगों को प्रॉपर्टी के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। अब गाजियाबाद में एक पत्रकार के साथ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

ठगी का शिकार होने वाले पत्रकार का नाम सचिन मिश्रा है। वह गाजियाबाद के प्रताप विहार में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सचिन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद में ही रहने वाले गौरव राणा, प्रदीप राणा और साहिद के जरिए लक्ष्मीबाई नगर, सुदामापुरी, डूडाहेड़ा गाजियाबाद में 50 गज का एक प्लॉट खरीदा था। 21 फरवरी 2019 को प्लॉट की रजिस्ट्री उनकी पत्नी रोहिणी मिश्रा के नाम पर हो गई थी।

इसके बाद 23 फरवरी 2019 को वह इस प्लॉट की नींव का काम करा रहे थे। इसी दौरान महेश यादव नाम का एक शख्स अपने हथियार बंद साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और मुझे धमकाने लगा। महेश यादव ने नींव का काम तुरंत रुकवाते हुए कहा कि ये प्लॉट उसका है। उसने धमकी देकर प्लॉट का काम तुरंत रुकवा दिया। मामले में पीड़ित सचिन मिश्रा ने तुरंत विजयनगर थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पीड़ित सचिन मिश्रा ने बताया कि इसके बाद मामले में उन्होंने 25 फरवरी 2019 को गाजियाबाद एसएसपी से मिलकर शिकायत की। एसएसपी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस जांच का पता चलने पर आरोपियों ने उन्हें प्लॉट की रकम वापस करने का आश्वासन देना शुरू कर दिया। आरोपी रुपये वापस करने का आश्वासन देकर उन्हें कई महीनों से टरका रहे हैं। आरोपियों ने अब प्लॉट के रुपये वापस देने से इंकार कर दिया है।

इतना ही नहीं आरोपियों ने 16 मार्च 2019 को उक्त प्लॉट पर पत्रकार द्वारा कराई गई चारदिवारी को भी तोड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने या कानूनी कार्रवाई करने पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि आरोपी भूमाफिया और अपराधी किस्म के लोग हैं। आरोप है कि गौरव, प्रदीप, साहिद और महेश कुमार यादव ने मिलकर पत्रकार के प्लॉट सहित करीब 300 गज जमीन किसी और को बेज दी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी गाजियाबाद ने विजयनगर थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।