यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत के ताजा बयान से फिर बढ़ने वाली है दिल्ली-NCR के लोगों की टेंशन
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि कल यानी शनिवार को केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल ...और पढ़ें

गाजियाबाद [अवनीश मिश्रा]। नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। सिंघु, कुंडली और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान सरकार के विरोध में जमे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि शनिवार को केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे) जाम करेंगे।
8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कुंडली मानेसर ,पलवल एक्सप्रेसवे को जाम किया जाएगा
किसानों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह बताया गया है कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कुंडली मानेसर ,पलवल एक्सप्रेसवे को जाम किया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर की बैठक में इस पर विचार करके इसमे निर्णय लिया गया कि इस क्रम में कल डासना पर जाम किया जाएगा।
आवश्यक सेवावालों को मिली छूट
शनिवार को डासना में राकेश टिकैत भी शामिल रहेंगे। जाम में शव वाहन, एम्बुलेंस, शादी वाहन, आवश्यक वस्तु वाहन, को छूट दी जाएगी।अगर महिलाओं की गाड़ी फंस जाती है तो उनको नीचे उतरने की छूट दी जायेगी। राकेश टिकैत ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि शनिवार को आप केएमपी का प्रयोग न करें। हम आपको परेशान नहीं करना चाहते हैं।
Kisan Andolan: 24 घंटे के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे जाम करेंगे किसान
धरने पर रहेगा चाय और खाने का इंतजाम
14 अप्रैल को गाजीपुर बॉर्डर पर बहुजन किसान एकता दिवस मनाया जाएगा। इसमे मंच बहुचन समाज के लिए रहेगा। इस कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद किया जाएगा। धरने पर खाने, चाय, दूध का इंतजाम किया जाएगा। सभी को कानूनों से संबंधित पर्चे का वितरण भी कराया जाएगा। यह जानकारी भाकियू के मीडिया प्रभारी के धर्मेन्द्र मलिक ने दी है।
सिंघु बॉर्डर पर दिखाई देने लगा है अजब नजारा, जानकर आप भी कहेंगे 'आंदोलन खत्म हुआ समझो'
वहीं, भारतीय किसान यूनियन आगामी 14 अप्रैल को गाजीपुर बॉर्डर पर बहुजन किसान एकता दिवस मनाएगा। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ यहां पर परेशानी नहीं हो, इसलिए धरने पर खाने, चाय, दूध का इंतजाम किया जाएगा। सभी को कानूनों से संबंधित पर्चे का वितरण भी कराया जाएगा। यह जानकारी भाकियू के मीडिया प्रभारी के धर्मेन्द्र मलिक ने दी है।
आखिरी अड़चन भी हुई दूर, दिल्ली-अलवर रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द पकड़ेगा रफ्तार
टीकरी बार्डर पर जाएंगे प्रदर्शनकारी
वहीं, गाजियाबाद राजीव चौक पर पिछले कई दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले काफी लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। सभी टीकरी बॉर्डर पर केएमपी एक्सप्रेस-वे को जाम करने के लिए पहुंचेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता संतोख सिंह ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर जगह-जगह पहले से ही निर्धारित है। उन्हीं जगहों पर प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार जब तक तीनों कृषि कानून को रद्द नहीं कर देती है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को धरने में जयप्रकाश, अनिल पंवार, नवनीत रोजखेड़ा, योगेंद्र सिंह, संजय सेन, ईश्वर सिंह, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद, महासिंह ठाकरान, रणबीर सिंह ठाकरान एवं प्रेम सिंह सहरावत आदि शामिल हुए। वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों द्वारा केएमपी एक्सप्रेस-वे जाम करने के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहेगी।
बता दें कि 28 नवंबर से ही दिल्ली-हरियाणा और यूपी के बॉर्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानून पूरी तरह से वापस लिए जाएं और जब तक ऐसा नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगी।
