Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    300 करोड़ के घोटाले का आरोप, BJP छोड़ थामा लोकदल का दामन; MLA नंद किशोर को लेकर ये क्या बोल गईं रंजीता धामा?

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 10:43 AM (IST)

    गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और उनकी पत्नी वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा विवादों से घिरे रहे हैं। 300 करोड़ रुपये के घो ...और पढ़ें

    Hero Image
    मनोज धामा पर 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा था। जागरण फोटो

    हसीन शाह, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में लोनी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा व उनकी पत्नी वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा का विवादों से नाता रहा है। वर्ष 2022 में मनोज धामा पर 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा छोड़ थाम लिया लोकदल का दामन

    बताया गया कि पालिका कार्यालय से फाइलें भी गायब हो गई थीं। मनोज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था। गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर मनोज धामा और उनकी पत्नी रंजीता धामा ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं, चेयरमैन रंजीता धामा ने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कुछ भाजपा नेताओं से मिलकर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है।

    राजनीतिक षड्यंत्र बताया

    वहीं, वर्तमान में रंजीता धामा लोकदल पार्टी से लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन हैं। बृहस्पतिवार को आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने पर मनोज धामा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। मई 2022 में नगर पालिका परिषद में 300 करोड़ के घोटाले की कुछ फाइल कार्यालय से गायब हो गई थीं।

    आरोप लगा था कि टेंडर की मूल कीमत से अधिक भुगतान करके घोटाले को अंजाम दिया गया गया। मामले की जांच तत्कालीन उप जिलाधिकारी संतोष कुमार राय को दी गई थी। तत्कालीन पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी डीके राय, बाबू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

    रंजीता धामा ने भाजपा से मांगा था टिकट 

    वहीं, मनोज धामा ने इन आरोपों को अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया था। 2022 विधानसभा सीट लोनी से मनोज धामा व रंजीता धामा ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। रंजीता धामा ने निर्दलीय ही विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गई थीं।

    इसके बाद मनोज धामा व उनकी पत्नी ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। नगर पालिका परिषद चुनाव का नामांकन दाखिल करते समय रंजीता धामा ने लोनी बार्डर थाने में धारा 144 के उल्लंघन, ट्रानिका सिटी थाने में नगर पालिका परिषद लोनी के निर्माण कार्य के उद्घाटन का विरोध करने और लोनी थाने में फेसबुक पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी थी।

    निकाय चुनाव में मिले थे 81 हजार वोट 

    उस दौरान नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, रंजीता धामा के पास 23.78 लाख रुपये की चल, 22.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पति मनोज धामा के पास 12.50 लाख रुपये की चल, 4.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 2.50 लाख रुपये का ऋण है। रंजीता धामा को 2017 निकाय चुनाव में 81 हजार वोट मिले थे।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर के साथ हाथापाई, कपड़े भी फटे; कलश यात्रा निकालने पर क्यों हुआ विवाद?

    उन्होंने अपने सामने सपा की मेहरीन असद मुखिया को 33,950 मतों से हराया था। मेहरीन को 47,759 वोट मिले थे। नायब मोहर्रिर से रहा विवाद नगर पालिका परिषद में तैनात नायब मोहर्रिर तपसी सिंह ने चेयरमैन रंजीता धामा और उनके पति पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ अंकुर विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तपसी सिंह ने आरोप लगाया कि वह नगर पालिका कार्यालय गए थे। तभी रंजीता धामा ने कहा कि उन्होंने उसे निलंबित कर दिया है।

    यह भी पढे़ं- Ghaziabad News: जल्द हाउस टैक्स नहीं जमा किया तो पड़ेगा भारी, एक अप्रैल से नगर निगम लगाने जा रहा मोटा जुर्माना

    इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें निलंबित करने अधिकार नहीं है। इसके बाद मनोज धामा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। चेयरमैन ने उनके साथ अभद्रता की। रंजीता ने आरोप लगाया था कि तपसी ने 2140 हेक्टेयर खाली भूमि पर आबादी दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया।

    रंजीता व मनोज का राजनीतिक सफर

    • 2005 में मनोज धामा ने लोनी नगर पालिका का चुनाव सपा से लड़ा और हार गए।
    • 2006 से मनोज धामा खेखड़ा से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए।
    • 2008 में मनोज धामा भाजपा में शामिल हुए।
    • 2012 में मनोज ने भाजपा से लोनी से निकाय चुनाव लड़ा और जीत गए।
    • 2017 में महिला सीट होने पर उनकी पत्नी रंजीता धामा भाजपा से लोनी में निकाय चुनाव लड़ा और जीत गईं। 
    • 2022 में रंजीता धामा निर्दलयी विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गई।
    • 2023 में रंजीता धामा ने लोकदल पार्टी से निकाय चुनाव लड़ा और जीत गई।

    लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर कुछ भाजपा नेताओं से मिलकर मेरे खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। अपनी बेगुनाही के साक्ष्य संबंधित अधिकारियों को दे दिया है।  - रंजीता धामा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद लोनी