विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: यूपीएससी की तैयारी कर रही दिल्ली की छात्रा से अलीगढ़ में चलती ट्रेन में छेड़छाड़

By Jagran NewsEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Fri, 14 Oct 2022 08:59 PM (IST)

Ghaziabad News यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला आया है। जीआरपी ...और पढ़ें

Ghaziabad News: छात्रा ने गाजियाबाद जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।
Ghaziabad News: छात्रा ने गाजियाबाद जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला आया है। जीआरपी के मुताबिक पीडि़ता रिश्तेदार के यहां रीवा गई थी। रीवा एक्सप्रेस से लौटते समय 12 अक्टूबर को अलीगढ़ स्टेशन पर घटना हुई। दिल्ली में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने गाजियाबाद जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया कि वह रीवा से ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार हुई थी। आनंद विहार उतरना था। अलीगढ़ में उठी तो सामने वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उन्हें घूरने लगा। पीडि़ता ने अनदेखा किया तो वह अश्लील इशारे करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपित सीट से नीचे उतर गया, लेकिन हरकत से बाज नहीं आया।

पीडि़ता ने परेशान होकर मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया, जिसके बाद वह कोच छोड़कर चला गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी कोच से नहीं गुजरा, जिस कारण उन्होंने रेलवे के नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। गाजियाबाद पहुंचने पर जीआरपी कर्मी कोच में पहुंची और पीडि़ता से तहरीर ली।

उधर, गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने सरे बाजार पत्नी के साथ मारपीट करते हुए चेन, मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो गया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोप है कि एक बार मारपीट और लूटपाट करने के बाद पति अपने दो साथियों के साथ एक बार फिर उनके घर पर पहुंचा और मारपीट की। पीड़िता ने पति व उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- शादीशुदा NRI ने फर्जीवाड़ा कर मुख्य अभियंता की बेटी से रचाई शादी, फिर हनीमून पर ले जाकर किया हत्या का प्रयास

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: प्रतीक ग्रैंड सिटी के लिफ्ट में बच्ची सहित 3 लोग फंसे, आधे घंटे तक किसी ने नहीं सुनी आवाज