विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा NRI ने फर्जीवाड़ा कर मुख्य अभियंता की बेटी से रचाई शादी, फिर हनीमून पर ले जाकर किया हत्या का प्रयास

By Ashutosh GuptaEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Fri, 14 Oct 2022 06:51 PM (IST)

Ghaziabad News कोर्ट मैरिज के बाद दामाद के पिता प्रमोद तोमर मां बबीता तोमर भाई दीपांशु और निशांत के मामा ...और पढ़ें

Ghaziabad News: निशांत ने पहली पत्नी को मारने का प्रयास किया था।
Ghaziabad News: निशांत ने पहली पत्नी को मारने का प्रयास किया था।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता की बेटी के साथ पहले से शादीशुदा एक एनआरआइ ने फर्जीवाड़ कर शादी कर ली। उसने शादी के रजिस्टर्ड भी करा लिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या का प्रयास भी किया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने अपनी पहली पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया था। मामले में न्यूयार्क पुलिस ने उसे जेल भेजा था। पीड़ित ने कविनगर थाने में दामाद समेत छह आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदू रीति रिवाज से की थी बेटी की शादी

पावर कारपोरेशन लिमिटेड गोरखपुर में तैनात मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह परिवार के साथ कविनगर में रहते हैं। उन्होंने बेटी आकांक्षा की शादी एनआरआइ निशांत तोमर पुत्र प्रमोद तोमर निवासी मयूर विहार फेज दो नई दिल्ली के साथ नौ मार्च 2021 में कोर्ट मैरिज तथा 13 मार्च 2021 को सगाई व 15 मार्च 2021 को गौतमबुध नगर के गोल्फ कोर्स में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद पता चला कि दामाद निशांत पहले से ही शादीशुदा है, जो बात छुपाई गई।

मुस्लिम महिला से आरोपित कर चुका है शादी  

उसकी पहली पत्नी का नाम सानिया खान है और उसके एक बच्चा भी है। निशांत ने पहली पत्नी को मारने का प्रयास किया था। जिस पर उसे न्यूयार्क पुलिस ने जेल भेजा था। 13 मार्च 2021 को कोर्ट मैरिज के बाद दामाद के पिता प्रमोद तोमर, मां बबीता तोमर, भाई दीपांशु और निशांत के मामा अरुण अहलावत व सुशील अहलावत ने सगाई की रसम रूप में 13 लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवरात व 10 लाख रुपये की मांग की।

मांग पूरी न होने पर किया शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न

डिमांड के तहत जेवर और रकम दे दी गई। बेटी को भी 15 लाख रुपये के जेवर और 25 लाख रुपये की एफडी दी गई। शादी के बाद ससुराल वालों ने 50 लाख रुपए और फार्च्यूनर कार की मांग करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया।

कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार काकरान ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हनीमून के दौरान आरोपित पति ने किया हत्या का प्रयास

पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद नौ मार्च 2021 को बेटी दामाद के साथ हनीमून पर मसूरी गई। जहां पर दामाद ने बेटी के साथ गलत व्यवहार किया और धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया और 28 मार्च 2021 को वह बेटी को छोड़कर यूएसए चला गया।

यूएसए में 12 डिग्री तापमान में किया घर से बाहर

पीड़ित का कहना है कि दामाद के यूएसए जाने के बाद उन्होंने बेटी का स्पेशल परमिशन लेकर बीजा बनवाया और चार दिसंबर 2021 को यूएसए भेजा। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर दामाद ने बेटी के साथ बदतमीजी और झगड़ा करना शुरू कर दिया। रात में 12 डिग्री के तापमान में घर से बाहर निकाल दिया। बेटी ने किसी तरह पड़ोसी के घर में शरण लेकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: प्रतीक ग्रैंड सिटी के लिफ्ट में बच्ची सहित 3 लोग फंसे, आधे घंटे तक किसी ने नहीं सुनी आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।