Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: पिछले चुनाव में अक्षय यादव की हार पर छलका शिवपाल सिंह यादव का दर्द, भरे मंच से जनता से कही ये बात

    Updated: Sun, 05 May 2024 10:16 AM (IST)

    फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार मेरी गलती से भतीजा अक्षय यादव हारा था। इस बार एकजुट होकर साइकिल के पक्ष में बटन दबाकर संसद पहुंचाने का काम करें। इस बार वोट का ऐसा इंजेक्शन लगाना कि दिल्ली तक गूंज सुनाई दे। फिरोजाबाद में आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।

    Hero Image
    Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने कहा, मेरी वजह से हारे अक्षय यादव।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच पर पहुंचे पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछली बार मेरी गलती से भतीजा अक्षय यादव हारा था। इस बार एकजुट होकर साइकिल के पक्ष में बटन दबाकर संसद पहुंचाने का काम करें। वहीं भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, मेहनत करने वाले, शिक्षकों की नहीं है, बल्कि पूंजीपतियों की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के लोग बाबा साहब का संविधान बदलने की रणनीति बना रहे हैं। फिरोजाबाद के लोगों इस बार ईवीएम के बटन के रूप में ऐसा इंजेक्शन लगाना कि दिल्ली तक गूंज सुनाई दे। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तो फिरोजाबाद में विकास कार्य कराए। अब फिर से अक्षय सांसद बनेंगे तो चहुंओर विकास होंगे।

    इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सात मई को एजेंट सुबह पांच बजे से ही सक्रिय हो जाएं। समय से बूथ पर पहुंचे और मतदान की प्रक्रिया में सहभागिता निभाएं।

    Read Also: UP Politics: मायावती को एक और झटका, वोटिंग से पहले 22 गांवों के प्रधान सहित बड़ी संख्या में बसपाइयों ने छोड़ी पार्टी

    भाजपा पर आक्रामक हमले के साथ चुटकियां भी लेते रहे

    मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। अखिलेश.. अखिलेश.. के शोर के बीच मंच पर पहुंचे सपा मुखिया ने अलग अंदाज में दिखे। भाजपा पर आक्रामक रुख के साथ ही चुटकियां भी लेते रहे। भीड़ के मूड को भांप पर उनसे भावनात्मक जुड़ाव को कोई मौका नहीं छोड़ा। संविधान और जान खतरे में बताकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस लोकसभा सीट पर सपा की ये पहली और अंतिम बड़ी सभा थी।

    Read Also: Food On Duty: पुलिसकर्मियों को मिलेगा पनीर-छोले के साथ छाछ! मिठाई में पेठा, पैकिंग होगी ऐसी कि दोपहर में भी खाना नहीं होगा खराब

    मंच की सजावट से लेकर नेताओं के भाषण तक में भाजपा के सवालों और नारों की काट करने का प्रयास किया गया था। मंच पर लगे बैकड्राप पर लिखा था अबकी बार पीडीए सरकार जो भाजपा के अबकी बार मोदी सरकार की काट लग रही थी। प्रत्याशी अक्षय यादव ने यह कहकर माहौल को भावनात्मक बनाया कि ये पहला लोकसभा चुनाव है जो नेता जी के बिना लड़़ा जा रहा है।

    मतदाता नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे

    सीट जिताकर यहां के मतदाता नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके आगे की बात अखिलेश यादव ने बढ़ाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के दिन अपने बूथ को जिताना है और उसकी रक्षा करनी है। घबराएंगे तो नहीं.. फिर स्वयं ही जवाब दिया।

    दो मई को सिरसागंज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भाजपा द्वारा आस्था के सम्मान की बात कही थी। सपा मुखिया ने इसके जवाब में वैक्सीन का मुद्दा उछालते हुए कहा कि भाजपा ने सबको वैक्सीन लगवा दी। सरकारी नौकरी करने वालों को तो जबरदस्ती लगवा दी। बताओ ये जान के पीछे पड़े हैं। इसलिए हमारी मदद करो। नारा दिया बीजेपी हटाओ, संविधान बचाओ। भाजपा हटेगी तो नौकरी और रोजगार मिलेगा, चूड़ी का व्यापार बढ़ेगा।