Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: रीता बहुगुणा जोशी ने की मौलाना की निंदा, कहा- 'सांसद के पहनावे पर टिप्पणी गलत सोच की परिचायक'

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:23 PM (IST)

    भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने सपा सांसद की पोशाक पर मौलाना की टिप्पणी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ी है और ध्रुवीकरण की राजनीति गलत है। रीता बहुगुणा ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने की बात कही और कांग्रेस नेता के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मतांतरण पर भी अपने विचार रखे।

    Hero Image
    रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग के पिता नारदानंद गर्ग के निधन पर श्रद्धांजलि देने आईं।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को यहां कहा कि सपा सांसद के पहनावे पर मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी उनकी गलत सोच की परिचायक है।

    सनातन संस्कृति में जो महिलाओं के परिधान हैं, वे साधारण और अच्छे होते हैं। किसी को भी महिलाओं पर ऐसी अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। बिहार में एनडीए नेताओं के बीच फूट पड़ने की बात से इन्कार करते हुए कहा कि वहां विधानसभा चुनाव में फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री मंगलवार को शाम चार बजे कांग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग के पिता नारदानंद गर्ग के निधन पर बोधाश्रम स्थित उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने आईं थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी आपत्तिजनक है।

    बिहार में बनेगी एनडीए सरकार, ध्रुवीकरण की राजनीति गलत

    भाजपा महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ी है। सपा पर मुस्लिम वोटों की राजनीति करने के प्रश्न पर कहा कि चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के अलग-अलग मुद्दे होते हैं। नेता ध्रुवीकरण की राजनीति करते है, जो गलत है। संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपना मतांतरण स्वेच्छा से कर सकता है। धोखा देकर, प्रलोभन देकर या दबाव बना कर मतांतरण करना-कराना गलत है।

    उन्होंने वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के महिला विरोधी बयान की भी निंदा की। इसके बाद वह भाजपा नेता रामनरेश कटारा के आवास पर भी उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करने गईं।

    सपा और कांग्रेस नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

    सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रमेश चंचल, हाजी नासिर अहमद, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शफाक खान राजू, पार्षद नुरुल हुदा गांधी, चांद कुरैशी, भाजपा नेता भगवान दास शंखवार व अन्य नेता-कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

    पार्टी नेताओं में आक्रोश

    मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर एक मौलाना द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से पार्टी नेताओं में आक्रोश है। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे महिला सभा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी पार्टी कार्यालय से सिविल लाइंस स्थित एसएसपी कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे। इस दौरान वह मौलाना के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

    एसएसपी के नाम सीओ सिटी को दिया ज्ञापन

    एसएसपी के नाम सीओ सिटी को एक ज्ञापन सौंप कर मौलाना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई। महिला सभा की जिलाध्यक्ष इंद्रवती यादव ने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं सांसद डिंपल यादव निरंतर महिला सशक्तीकरण की आवाज उठा रही हैं। उनके विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

    यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह टिप्पणी महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है। जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि मौलाना की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

    ये भी पढ़ेंः बुलडोजर कार्रवाई से आहत आढ़ती ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मंडी परिवार से मुरादाबाद प्रशासन ने हटाया था अतिक्रमण

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, खुफिया विभाग की जानकारी के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस