Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद की महिला कथावाचक को घर बुलाकर दुष्कर्म, आरोपित ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का दिया झांसा

    Rape With Kathawachak In Jasrana फर्रुखाबाद की एक महिला कथावाचक के साथ ढोलक बजाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले खुद को अविवाहित बताया और फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपित लगातार झूठ बोलता रहा।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 20 Jan 2025 08:39 AM (IST)
    Hero Image
    Firozabad News: कथावाचक से दुष्कर्म का आरोपित सुनील यादव।

    संवाद सहयोगी, जागरण. जसराना/फिरोजाबाद। फर्रुखाबाद निवासी महिला कथावाचक के साथ ढाेलक बजाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर अपने घर पर दुष्कर्म किया। आरोपित ने अपने शादीशुदा होने की बात भी छिपाई।

    कथावाचक ने शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई थी। पुलिस ने उसे रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

    शादी का झांसा देकर घर बुलाया

    25 वर्षीय कथावाचक 19 दिसंबर को गांव सिरोला पाढ़म में कथा सुनाने आई थी। उनके साथ ढोलक बजाने का काम करने वाले नगला भाट निवासी सुनील यादव ने शादी का झांसा देकर उन्हें अपने घर बुला कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि सुनील ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। जब वह उसके घर गईं तो केवल सुनील ही था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदनामी करने की दी धमकी

    सुनील का कहना था कि वह उनसे शादी करेगा। बाद में वह शादी करने से मुकर गया। इस बारे में दबाव बनाने पर बदनाम करने की भी धमकी दी थी। बाद में पीड़िता को सुनील के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। आरोपित ने उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    आरोपित सुनील यादव।

    इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि आरोपित को सुबह छह बजे खड़ीत नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसका कथावाचक से छह महीने से परिचय था।

    सेवानिवृत्त सीओ पर दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास की प्राथमिकी

    मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र से कुछ माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए सीओ पर महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अपहरण के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह सीओ के साथ कई वर्ष लिव इन में रही। अब वह उसकी हत्या कराना चाहते हैं। मूल रूप से मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता इन दिनों थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि कुरवाली में तैनात रहे सीओ संजय कुमार वर्मा ने नवंबर 2022 से उसका शारीरिक शोषण करना प्रारंभ कर दिया।

    पत्नी का हो चुका है देहांत

    सीओ की पत्नी का देहांत 12 वर्ष पूर्व हो गया था। जिसकी सहानुभूति को आधार बना कर उन्होंने पत्नी बनाने का उसे आश्वासन दिया था। पीड़िता तीन वर्ष उनके साथ रही और पत्नी धर्म निभाया। शिकोहाबाद में उसे सीओ ने ही किराए पर घर दिलाया। 23 अप्रैल 2023 को न्यायालय फिरोजाबाद में उनके बीच एक समझौता लिखा गया। जिसमें चार माह के अंदर फिरोजाबाद में एक मकान दिलाने और 20 हजार रुपये प्रति माह और एकमुश्त आठ लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी, लेकिन कुछ नहीं दिया और उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया।

    11 सितंबर 24 को सरकारी गाड़ी से उसके आवास पर आए और गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी। 21 सितंबर को दोपहर में सीओ दबरई स्थित एआरटीओ कार्यालय पर आए। उनके साथ आठ लोग थे। उन्होंने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली।

    ये भी पढ़ेंः संभल हिंसा का दुबई कनेक्शन... 33 साल में देश-विदेश तक फैल गया शारिक साठा का अपराधिक नेटवर्क

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir दर्शन के लिए आए मुंबई के श्रद्धालुओं से गार्ड और सेवायतों ने की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता

    सीओ प्रवीन कुमार ने बताया

    इस संबंध में सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने न्यायालय के आदेश पर सेवानिवृत्त सीओ संजय कुमार वर्मा निवासी अवंती बिहार, राजाजीपुरम, लखनऊ और आठ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ दो-तीन माह पूर्व मैनपुरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। महिला जो वर्तमान में थाना क्षेत्र में रह रही है। उसने मैनपुरी जनपद के कुरवाली में तैनात रहे एक तत्कालीन सीओ पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है।

    महिला ने न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन सीओ (सेवानिवृत) एवं आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म एवं अपहरण के प्रयास जैसी कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।