संवाद सूत्र, जागरण, खखरेड़ू। UP Crime: निकाह की रश्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने अपने हमसफर थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने अपने हमसफर को नशे में देखकर उसे तलाक दे दिया। मामला, दुल्हन के दरवाजे पर हल नहीं हुआ तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।
घंटों तक चली गहमा-गहमी के बीच दोनों पक्ष अपने-अपने खर्च की रकम व सामान वापसी की बात पर सहमत हुए। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बरातियों संग बैरंग लौट गया।
यह भी पढ़ें- Baisakhi 2025: बैसाखी पर हरिद्वार में उमड़े लाखों श्रद्धालु, हरकी पैड़ी पर नहीं पैर रखने की जगह; हाईवे भी जाम
खखरेडू क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उन्नाव जिले से बरात आई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बरात में शामिल कई बराती शराब के नशे में थे। मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हो गया। थोड़ी देर बाद वधू पक्ष को पता चला कि दूल्हा भी शराब के नशे में है और घरातियों से मारपीट कर रहा है।
![]()
दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने भविष्य को दांव में लगाने की बजाय, तत्काल निर्णय लिया कि वह तलाक लेगी।
अतिरिक्त दहेज मांग रहा है वर पक्ष
लड़की पक्ष का यह भी आरोप था कि वर पक्ष अतिरिक्त दहेज मांग रहा है। रात दो बजे करीब दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। शनिवार अपराह्न थाने में दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च का ब्योरा देते हुए नकदी, जेवरात व सामान वापसी पर सहमित बनाते हुए रिश्ता तोड़ लिया। बिना दुल्हन ही बराती व दूल्हा सभी लौट गए।
प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। सहमित से दोनों ने समझौता किया और चले गए हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी से लुढ़का पारा, आज भी पहाड़ में हल्की वर्षा का अनुमान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।