Fatehpur में प्यार की अजब-गजब कहानी ...मौसा को दिल दे बैठी युवती, साथ रहने की जिंद पर सड़क पर हंगामा
फतेहपुर के शादीपुर मोहल्ले में एक युवती अपने मौसा के साथ प्रेम प्रसंग के चलते उनके घर के बाहर हंगामा ...और पढ़ें

HighLights
युवती ने मौसा के साथ रहने की जिद पर हंगामा किया।
देर शाम शादीपुर मोहल्ले में युवती ने मौसा के दरवाजे पर हंगामा
पुलिस पहुंची पर बिना शिकायत युवती स्वजनों संग लौट गई।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। फतेहपुर में प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आई है। एक युवती अपने ही मौसा को दिल दे बैठी। यही नहीं वह साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद वह घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार देर शाम एक युवती अपने मौसा के घर गई और मौसा संग रहने की जिद पर अड़ गई। इंटरनेट में युवती का एक वीडियो भी प्रचलित हो रहा है जिसमें वह मौसा संग बतौर पत्नी के रूप में रहने की बात कहती दिख रही है। सूचना पर स्वजन पहुंचे तो वह सड़क पर हंगामा करने लगी जिस पर पीआरवी टीम पहुंची, तब कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर युवती अपने स्वजन संग आटो रिक्शा में सवार होकर चली गई।
शहर के शादीपुर मोहल्ले में एक युवती की मौसी ब्याही है। डेढ़ वर्ष पूर्व मौसी को डिलीवरी होनी थी तो युवती घरेलू कामकाज करने को घर आई। इस बीच युवती व मौसा के मध्य नजदीकियां बढ़ गई। स्वजन को इसकी जानकारी होने पर युवती को उसके घर भेज दिया। इसके बाद सोमवार देर शाम अचानक उक्त युवती अपने मौसा के घर आ गई।
बताते हैं कि इसकी मौसी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। जिस पर युवती दरवाजे के बाहर सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगी। पीआरवी व दोनों पक्ष पहुंचे। इसके बाद कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर स्वजन युवती को अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। घरेलू मामला था आपस में सुलह-समझौता कर लिया। यदि शिकायत आती तो जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाती।
यह भी पढ़ें- Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 24 फरवरी 2026, मंगलवार की अहम खबरें
यह भी पढ़ें- Kanpur Hospitals OPD : कानपुर के अस्पतालों में बुधवार को कौन से डॉक्टर उपलब्ध हैं, देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें- Kanpur से बड़ी खबर, अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जानें कब आएंगे जेल से बाहर
यह भी पढ़ें- कानपुर में बैंड, बाजा, बराती सावधान! साउंड की तेज आवाज से पुलिस की एंट्री, 20 बैंड व गेस्ट हाउस संचालक पर केस
