विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 24 फरवरी 2026, मंगलवार की अहम खबरें

Published: Tue, 24 Feb 2026 01:21 PM (IST)

Latest Breaking News Kanpur: कानपुर में 24 फरवरी 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ़ते रहें।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस प्रशासन के खिलाफ सैनिक प्रकोष्ठ का विरोध

  2. पीएसआईटी छात्र की हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 24 फरवरी 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें मंगलवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। एयरफोर्स जवान नीतिश सचान से मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन के खिलाफ सैनिक प्रकोष्ठ विरोध करेगी। सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। इधर, पीएसआईटी में निर्माण कार्य से धूल के गुबार की वजह से बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। धूल की वजह से उसे दिखा नहीं और जेसीबी से टकरा गया। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र प्रखर सिंह का देर रात रीजेंसी हॉस्पिटल स्वरूप नगर लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें और भी खबरें...।

बिल्हौर युवक से दंपती ने की मारपीट

रहीमपुर करीमपुर गांव निवासी शशिभूषण ने पुलिस को बताया कि अपना ट्रैक्टर बैक कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी चंद्रभूषण गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पत्नी सुनीता व बेटी पूजा के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया। पिता रामऔतार ने मना किया तो उनकाे धक्का मारकर गिरा दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


बिल्हौर में खेत से ट्रैक्टर निकालने पर धमकाया

बैंड़ीअलीपुर गांव निवासी गौरव शुक्ला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात खेत से आलू खोदाई कराकर ट्रैक्टर से कोल्डस्टोरेज ले जा रहे थे। इस दौरान कच्चे रास्ते में ट्रैक्टर का एक पहिया फिसलकर पड़ोसी किसान अजय के खेत में चला गया। इस दौरान अजय का साझेदार अनिल, कुंवरसिंह व गोलू गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

बिल्हौर में कीटनाशक पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी

अरौल के हिलालपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर स्वजन युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक का स्वजन से आए दिन विवाद होता है।

बिल्हौर में जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की तबीयत बिगड़ी

कस्बे के राजीव नगर निवासी इस्लाम की 13 वर्षीय बेटी सोमवार रात घर में कुछ काम कर रही थी। इस बीच उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने किशोरी को कानपुर रेफर कर दिया।

भीतरगांव मार्ग पर डंपर ने बिजली का पोल तोड़ा

साढ़-भीतरगांव मार्ग पर गंभीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर में खंभा टूट गया और डंपर 11 हजार वोल्टेज की लाइन को करीब 200 मीटर तक अपने साथ घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डंपर को रुकवाया। गनीमत रही कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। अवर अभियंता पंकज मौर्या के मुताबिक टूटे हुए पोल की जगह नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

घाटमपुर में अपहरण कर युवक की हत्या करने में दो और गिरफ्तार

सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी छविनाथ यादव के पुत्र 20 वर्षीय लोकेंद्र की बीते वर्ष अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लोकेंद्र 29 नवंबर को दुर्गा देवी मंदिर के पास से लापता हुआ था। एक दिसंबर को सचेंडी थाना क्षेत्र में बिनौर क्रासिंग के पास नहर से उसका शव मिला था। हाथ-पैर मफलर से बंधे थे और कनपटी से खून निकल रहा था। मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया था। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मामले में दिनेश पांडेय और वंदना को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों फतेहपुर के बादलपुर गांव में छिपकर रह रहे थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया हैै। संस

घाटमपुर में तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

सजेती पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बदले सिमनापुर गांव निवासी अजय गांव में गाली-गलौज कर रहा था। वहीं, मऊनखत निवासी सुशील कुमार और दीपू आपस में लड़ रहे थे। पुलिस के समझाने के बावजूद न मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संस

सेंट्रल स्टेशन से बच्ची का अपहरण, टूंडला में पकड़ा गया अपहरणकर्ता

जीआरपी-आरपीएफ ने दो वर्ष की बच्ची को अपहरणकर्ता के चुंगल से मुक्त कराया है। अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, बच्ची को उसकी मां के सिपुर्द कर दिया गया है। जालौन निवासी अपहरणकर्ता राजू सेंट्रलस्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से उसे उठा कर बरौनी दिल्ली स्पेशल से ले जा रहा था। उसे टूंडला में पकड़ा गया।

कानपुर में दरोगा का पैसे लेते वीडियो प्रचलित

कल्याणपुर में मंगलवार को एक दरोगा का पैसे लेते एक वीडियो प्रचलित हो गया है। प्रचलित वीडियो कल्याणपुर के इंद्रानगर चौकी का बताया जा रहा है। ये वीडियो विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

कानपुर में तेज रफ्तार कार ने ई-स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

बिधनू तेजीपुरवा के पास तेज रफ्तार कार ने ई स्कूटी सवार दो मित्रों व बाइक सवार युवक व महिला को टक्कर मारी। जिसमे स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं साथी व बाइक सवार महिला भी घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर मृतक के स्वजन को जानकारी दी।