Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाम ने छीन ली सांसें, फंसी रही एंबुलेंस, सड़क हादसे में घायल महिला की गई जान

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 09:58 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला की जाम में फंसने से मृत्यु हो गई। यह घटना मिर्जापुर क्षेत्र में हुई जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। महिला अपनी बेटी और बेटों के साथ अपने मायके जा रही थी। अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस जाम में फंस गई थी।

    Hero Image
    चंद्रकली की फाइल फोटो व लोहिया अस्पताल में गुमशुम बैठे चंद्रकली के स्वजन।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जनपद शाहजहांपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर महिला की तीन वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। महिला और उसके दो पुत्रों को एंबुलेंस से स्वजन डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल ला रहे थे। पांचालघाट पर गंगा पुल की मरम्मत होने की कारण लगे जाम में एंबुलेंस फंसी रही। तीन घंटे बाद जब महिला और उसके दो पुत्रों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बहेरिया निवासी राजीव की 35 वर्षीय पत्नी चंद्रकली सोमवार को 19 वर्षीय पुत्र अमन, तीन वर्षीय पुत्री सुरभि और आठ वर्षीय पुत्र देवेश के साथ बाइक से अपने मायके जनपद बदायूं के कस्बा उसावा जा रही थी। बाइक अमन चला रहे थे। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में थरइया के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। घटनास्थल पर ही सुरभि की मौत हो गई।

    चंद्रकली, अमन और देवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के सिर व पैर में चोट थी। 108 की दो एंबुलेंस से स्वजन तीनों को लोहिया अस्पताल ला रहे थे। तभी इटावा बरेली हाईवे पर पांचालघाट पर एंबुलेंस जाम में फंस गई। करीब तीन घंटे बाद एंबुलेंस तीनों घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां पर आकस्मिक विभाग में तैनात डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया।

    अमन और देवेश को भर्ती कर लिया गया। बाद में स्वजन देवेश को नर्सिंगहोम ले गए। चंद्रकली की बहन उपासना ने बताया कि तीन घंटे एंबुलेंस जाम में फंसी रही। इस वजह से चंद्रकली की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- बर्बरता का खौफनाक मंजर, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंद फैक्ट्री में महिला को जिंदा जलाया