विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने चलाया अभियान, सात लोगों को पकड़ा; मचा हड़कंप

Published: Wed, 14 Aug 2024 01:03 PM (IST)

UP Electricity यूपी के इटावा जिले में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान ...और पढ़ें

यदुवंश नगर में बिजली चेकिंग करते अधिकारी।
यदुवंश नगर में बिजली चेकिंग करते अधिकारी।

जागरण संवाददाता, इटावा। बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। टीम के द्वारा मंगलवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री ने अवर अभियंता जितेंद्र कुमार व विजिलेंस टीम के साथ विद्युत उपकेंद्र फ्रेंड्स कालोनी द्वितीय पचावली के हाई लास फीडर यदुवंश नगर में चेकिंग अभियान। बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह तड़के चलाए गए चेकिंग अभियान से क्षेत्र में खलबली मची रही।

सूची तैयार कर चलाया गया अभियान

संयुक्त टीम के द्वारा रंगलाल, ममता देवी, रामवीर, विमला देवी, मलखान, मीरा देवी व मनोज कुमारी को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यालय से प्राप्त हुई हाई लास फीडरों की सूची के अंतर्गत बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदुवंश नगर में सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है जिनके द्वारा 14 किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी। इन सातों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा थाना एंटीथेफ्ट में दर्ज कराया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी न करे और समय पर बिजली के बिल का भुगतान करें।

इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी; असमंजस में दावेदार

इसे भी पढ़ें: UPPCL: सरकारी कार्यालयों से स्मार्ट मीटर लगाने की हुई शुरुआत, फिर शहरी उपभोक्ताओं के यहां लगाए जाएंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।