विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी; असमंजस में दावेदार

Published: Wed, 14 Aug 2024 08:24 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का ...और पढ़ें

कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी, असमंजस में दावेदार
कांग्रेस और सपा ने उतारे प्रभारी, असमंजस में दावेदार

HighLights

  1. सीसामऊ सीट से सपा से इरफान सोलंकी की पत्नी ने की दावेदारी
  2. लोकसभा चुनाव में गठबंधन करके मैदान में उतरी थीं दोनों पार्टियां
  3. सपा के पास 2022 में थी सीट इसलिए दावा मजबूत, कांग्रेसी भी डटे

जागरण संवाददाता, कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट पर भले अभी उपचुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टियों में सरगर्मी तेज है। पहले सपा ने इस सीट पर राजेंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया, फिर कांग्रेस ने सांसद किशोरी लाल शर्मा को कमान दी।

लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के गठबंधन के बाद इस सीट के लिए गहमागहमी दिख रही है। इससे भाजपाई भी ताकत झोंकने में जुट गए हैं।

वर्ष 2022 में सपा के इरफान सोलंकी यहां से चुनाव जीते थे। वर्तमान में सजा के बाद से वह जेल में हैं। विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा व कांग्रेस अपनी-अपनी गोट फिट करने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव में गठबंधन से ये चर्चा थी कि सपा-कांग्रेस मिलकर मैदान में उतरेंगे।

कांग्रेस से इन लोगों ने की दावेदारी

सपा की ओर से जहां इस सीट पर इरफान की पत्नी को मैदान में उतारने की एकजुटता दिख रही तो कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, हर प्रकाश अग्निहोत्री, दिलीप बाजपेई, लल्लन अवस्थी, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी भी दावेदारी के लिए सक्रिय हो गए हैं।

शहर अध्यक्ष नौशाद कहते हैं, पार्टी नेतृत्व ने प्रभारी तय किया है। आगे निर्देश मिलने के हिसाब से कार्यकर्ता जुटेंगे। वहीं, सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है, सभी सीटों पर दोनों राजनीतिक दलों के प्रभारी काम कर रहे हैं। सीसामऊ में कोई नई बात नहीं है। गठबंधन की इस सीट पर चुनाव सपा ही लड़ेगी।

इसे भी पढे़ं: छात्र राजनीति से मिनी मुख्यमंत्री के नाम से 'नवाब' ने कायम किया रसूक, कन्नौज दुष्कर्म के आरोपित का पूरा कच्चा-चिट्ठा

इसे भी पढ़ें: कन्नौज केस में नवाब सिंह यादव पर कसा शिकंजा, मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि; पुलिस ने बढ़ाई धारा