Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान, पंचायत चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने की घोषणा

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:36 PM (IST)

    इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम सभा प्रधानी व बीडीसी के चुनाव में भाग नहीं लेगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों की तैयारियों की बात कही और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने हर घर जल योजना को भी असफल बताया और सत्ता पक्ष पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया।

    Hero Image
    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव।

    जागरण संवाददाता, इटावा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा से पहले पंचायत चुनाव पर सभी पार्टियों की नजर है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पंचायत चुनाव को ट्रायल माना जा रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में तेजी से लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ी घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम सभा, प्रधानी व बीडीसी के चुनाव में भाग नहीं लेगी। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पार्टी निर्णय लेकर उम्मीदवार उतारेगी। वे बसरेहर ब्लाक के गोरादयालपुर गांव में पूर्व प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कुछ प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके है। जल्द ही अन्य उम्मीदवारों की घोषणा होगी। संगठन का लक्ष्य समाजवादी वोटों को कटने से बचाना है। कानून व्यवस्था  को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। रोज दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। हर घर जल योजना पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है। बल्कि सत्ता पक्ष के लोग अपने घर कालेज और यूनीवर्सिटी खड़ी करने में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- आधार कार्ड जरूर करा लें अपडेट, बच्चों को नहीं मिलेंगे ये लाभ, स्कूल में भी होगी परेशानी