UP News: देवरिया में बाइक चलाने से मना करने पर हुई मारपीट में दूसरी मौत, पुलिस ने जारी किया आरोपियों का लुक आउट सर्कुलर
देवरिया जिले के खुखुंदू थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार से बाइक चलाने से मना करने पर हुए विवाद में घायल दूसरे व्यवसायी की भी मौत हो गई है। मुख्यमंत्री के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देवरिया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव में छह दिन पहले तेज गति से बाइक चलाने से मना करने के विवाद में मनबढ़ों की पिटाई से घायल कबाड़ व्यवसायी ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनको मंगलवार को एसजीपीजीआइ लखनऊ में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उनकी मृत्यु की जानकारी के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पीड़ितों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के विरुद्ध नाराजगी है। एसपी की पहल पर तीन आरोपितों का लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। उनके विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है।
थानाक्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव का रहने वाला विनय यादव पुत्र रामगणेश यादव छह फरवरी की शाम जयप्रकाश गुप्ता के दरवाजे के सामने तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। मना करने पर विनय यादव व उसके स्वजन ने जयप्रकाश गुप्ता की समेत अन्य ने पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'माफ कर देना मम्मी-पापा'

मृतक तारकेश्वर गुप्त की फाइल फोटो।
पूछने के लिए गए 50 वर्षीय दिनेश गुप्ता पुत्र हरिवेलास गुप्ता व उनके चचेरे भाई 40 वर्षीय तारकेश्वर गुप्ता को आरोपित विनय यादव, विशाल यादव, मुकेश यादव व मनीष यादव पुत्रगण रामगणेश यादव और रामगणेश यादव पुत्र शिवबचन यादव व कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा, सरिया, हाकी व पाइप से हमला बोल दिया था। जिससे दिनेश गुप्ता व तारकेश्वर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें- Deoria News: तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर अधेड़ की हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दिनेश गुप्ता की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता का लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उनको एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में नामजद व अन्य आरोपितों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
घायल की मृत्यु के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील
बरवा उपाध्याय गांव में को छह फरवरी को हुई पिटाई में घायल तारकेश्वर गुप्ता की इलाज के दौरान लखनऊ में बुधवार को मृत्यु हो गई। घटना के दिन ही तारकेश्वर गुप्ता के चचेरे भाई की घटना में मृत्यु हो गई थी। लखनऊ में मृत्यु होने की सूचना मिलते ही गांव में पीएसी और पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। स्वजन शव का इंतजार कर रहे हैं।
बरवा उपाध्याय गांव के तारकेश्वर गुप्ता 45 पुत्र नंदलाल आरोपितों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना गांव में पहुंचा तो मां सुशीला देवी, बहन लक्ष्मीना देवी व बेटे विवेक, आदित्य व रविन्द्र दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी लक्ष्मी देवी साथ लखनऊ में है।
सूचना मिलते ही दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्वजन आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है और सभी ग्रामीण मर्माहत हैं।
तारकेश्वर की मृत्यु से गांव में नहीं जला चूल्हा
बरवा उपाध्याय में पिछले एक सप्ताह से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में लोग अपने दरवाजे पर बैठ कर पुलिस और अधिकारियों को देख रहे है। दहशत के चलते लोग बच्चों को छतों और अपने घर के दरवाजे पर ही खेलने के लिए कह रहे है। घटना को लेकर गांव में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।