Deoria News: देवरिया में पुलिस टीम पर हमला, छह गिरफ्तार; नौ गाड़ियां जब्त
देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने दारोगा और सिपाही पर हमला किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां बरियारपुर थानाक्षेत्र के अहिल्यापुर बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने दारोगा व सिपाही पर हमला किया। पुलिसकर्मियों की पिटाई की जानकारी पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई।
पुलिस ने बल प्रयोग कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध पुलिस टीम पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन दोपहिया समेत नौ वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, अहिल्यापुर बुजुर्ग गांव का रहने वाले पंकज गुप्ता के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले में एनआइ (निगोशिएबल इंस्टूमेंट) एक्ट के तहत कोर्ट से गैर जमानत वारंट जारी हुआ था। दारोगा अरुण सिंह व सिपाही अमर सिंह उसकी तलाश में गई थी। आरोपित के स्वजन व गांववालों से पुलिसकर्मियों की कहासुनी व हाथापाई होने लगी।
पुलिस द्वारा जब्त किया ट्रैक्टर ट्रॉली। जागरण
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर अपहरण कांड: एक हफ्ते तक पुलिस को उलझाया, भेद खुला तो खुद ही घर लौट आया 'पीड़ित'
आरोप है कि आरोपितों के घरवालों ने पुलिसकर्मियों को पीटा। जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। इसके बाद पांच थानों की पुलिस बल रात में ही गांव में पहुंच गई। पुलिस ने स्वजन व अन्य लोगों की पिटाई की और छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन बाइक, कार व पांच ट्रैक्टर-ट्राली व एक लोडर मशीन भी जब्त किया है।
पुलिस द्वारा जब्त की गई कार। जागरण
थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि आरोपित पंकज गुप्ता के विरुद्ध एनआइ एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। घरवालों व गांववालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नौ गाड़ियां जब्त की गई हैं।
इसे भी पढ़ें- UPPCL: बिजली काटने पहुंचे विद्युतकर्मी को महिला ने चप्पल से पीटा, इस बात को लेकर मान गई थी बुरा
भैंस चोरी करने आए आरोपितों ने शोर करने पर स्वजन व अन्य को पीटा
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में रात को भैंस चोरी करने आए चोरों ने शोर करने पर महिला सहित घर वालों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए ग्रामीण की भी पिटाई कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। शोर करने पर जब ग्रामीण जुटे तब वह भैंस को छोड़कर फरार हो गए।
रात को ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सझवलिया गांव निवासी प्रदुम्न यादव ने बताया कि दिन में गांव के ही कुछ लोग भैंस खरीदने के लिए आए थे। भैंस न बेचने की बात कही। रात को मुंह बांधकर आए और भैंस खोलने लगे। उसी समय मां पूनम देवी देख ली और शोर करने लगी, तभी चोरों ने मां की पिटाई कर दी।
शोर सुनकर पत्नी सुनीता देवी पहुंची तो उनकी भी पिटाई कर दी, तभी मैं भी पहुंच गया तो चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर सभी चोरो ने मिलकर पिटाई कर दी। यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के सवरु की भी पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर परिवार दहशत में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।