Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    36 महीने में 36 काम: भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का रिपोर्ट कार्ड, कहा- योगी सरकार में विकास पहली प्राथमिकता

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 12:23 PM (IST)

    देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। उन्होंने बीते 36 महीनों में अपने चुनाव क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की पूरी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया है। इसे अलावा उन्होंने जिले में अन्य काम करवाएं हैं। पढ़िए पूरी खबर...

    Hero Image
    देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी। जागरण (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी यूपी के माननीयों के बीच विकास की बड़ी लकीर खींच रहे हैं। तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा कराया गया विकास कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए नजीर बन रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खास बात यह है कि शलभ मणि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड हर साल सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच जारी करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ट्विटर पर तीन साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया है। इसमें उन्होंने बीते 36 महीने में अपने चुनाव क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की पूरी जानकारी दी है।

    36 महीने में 300 सड़कों का हुआ निर्माण

    बीते तीन साल में देवरिया विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों पर विशेष ध्यान दिया। देवरिया पकड़ी मार्ग, ककवल सोहसा, रैश्री , असनहर मुख्य मार्ग,साकेतनगर खरजरवां, देवरिया बेलडाड़, खरोह मठिया जैसी तमाम सड़कें खराब खस्ताहाल हो चुकी थी।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में इस स्थान पर रंग-अबीर लेकर गए तो लगेगा जुर्माना, होली खेलने का शौक पड़ सकता है महंगा

    लोगों का चलना दुभर हो गया था और दुर्घटनाएं बढ़ गई थीं। इसके अलावा गांवों के सम्पर्क मार्गों का भी निर्माण कराया गया। नतीजतन बीते 36 महीनों में देवरिया विधानसभा के हर हिस्से सड़कों का जाल बिछा और 300 से अधिक सड़कें बनी हैं।

    विधायक शलभ मणि त्रिपाठी। जागरण


    इसके पूर्व भी शलभ मणि ने पहले और दूसरे साल का रिपोर्ट कार्ड ट्विटर पर जारी किया था। इसमें सुरौली थाने की स्थापना व थाना भवन का निर्माण, बैतालपुर में सोलर पावर प्लांट का निर्माण, अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का स्मारक, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धन उपलब्ध कराने समेत अन्य कार्य शामिल हैं। शलभ ने बताया कि जनता ने हमें सेवा करने के लिए चुना है। योगी सरकार में विकास और कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता है।

    इसे भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या समेत इन जिलों में बढ़ सकते हैं जमीन के सर्किल रेट, योगी सरकार ने जारी किए ये निर्देश

    रिकॉर्ड मतों से जीतकर बने विधायक

    बीते विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर शलभ मणि देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। इससे पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। ईमानदार छवि और जुझारू तेवर के चलते शलभ यहां की जनता खासकर युवाओं के बीच आईकान बन गए है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उनका भाषण काफी चर्चा में रहा। अपने तर्कों से उन्होंने विरोधियों की बोलती बंद कर दी थी। शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने काम गिनाते हुए कई सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं।

    शीघ्र पूरा होगा देवरिया बेलडाड़ रोड का निर्माण

    इनमें पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, विधायक निधि, डूडा, त्वरित विकास, जिला पंचायत, ब्लाक, विकास निधि की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के अलावा देवरिया विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है। देवरिया बेलडाड़ रोड का निर्माण कार्य की प्रगति निर्माण कंपनी की लापरवाही और कार्यदायी विभाग की उदासीनता के चलते धीमी रही। अब यहां भी लगातार काम जारी है। यह सड़क शीघ्र ही पूरी हो जाएगी।देवरिया बाइपास के निर्माण कार्य की प्रकिया भी तेजी पर है।