Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: देवरिया में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति की कार टकराई, टल गया बड़ा हादसा; बाल-बाल बचे

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 05:15 PM (IST)

    Deoria Road Accident उत्तर प्रदेश देवरिया जिले में एक बड़ा हादसा टल गया है। यहां हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह की कार का एक्सीडेंट हो गया। सिविल लाइंस रोड पर पुलिस स्कॉट वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। न्यायमूर्ति और कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

    Hero Image
    हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति की कार शनिवार को शहर के सिविल लाइंस रोड में सुभाष चौक के समीप पुलिस स्कार्ट वाहन से अचानक टकरा गई। यहां अफरा तफरी मच गई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यायमूर्ति सहित कार में सवार सभी लोग बाल- बाल बच गए। न्यायमूर्ति राजीव कुमार सिंह दोपहर में दीवानी न्यायालय देवरिया के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आ रहे थे। उनका काफिला अभी सिविल लाइंस रोड पर विकास भवन के निकट पहुंचा था कि आगे चल रहे पुलिस स्कॉर्ट वाहन का अचानक ब्रेक लग गया। जिसकी वजह से न्यायमूर्ति की कार पुलिस स्कॉर्ट वाहन से टकरा गई।

    न्यायमूर्ति की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ मिनट के लिए काफिला रुक गया। कार में सवार न्यायमूर्ति सहित स्टाफ बाल बाल बच गए। 

    हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जागरण


    न्यायमूर्ति के काफिले में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जीके गोस्वामी भी शामिल थे। इसके बाद काफिला दीवानी न्यायालय के लिए रवाना हो गया। सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि स्कॉर्ट की गाड़ी के ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। किसी को चोट नहीं आई है।

    इसे भी पढ़ें-  Maharajganj News: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहीं दो महिलाओं की दुर्घटना में मौत, एक की हालत गंभीर

    न्यायमूर्ति के काफिले में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जीके गोस्वामी भी शामिल थे। इसके बाद काफिला दीवानी न्यायालय के लिए रवाना हो गया।

    इसे भी पढ़ें-UP Board Exam 2025: गणित विषय की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठे थे सॉल्वर, दो गिरफ्तार

    बाइक से सड़क पार करते लगी ठोकर, दो को पीटा

    बैतालपुर नगर में शुक्रवार की दोपहर एक युवक बाइक से सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई। घायलों का उपचार नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

    लाला टोला के रहने वाले कौशल की बाइक से विशुनपुरा के रहने वाले जुगेश सिंह सड़क पार कर रहे थे कि एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोगों में कहा सुनी हो गई।

    कस्बे के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत कर दिया। इस बीच कौशल के बुलाने पर उसके दोस्त बड़ी संख्या में पहुंच गए और सत्यम व योगेश की पिटाई कर लहूलुहान कर दिए।