Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: देवरिया में दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 06:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी मुकेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस की गोली से घायल आरोपी। जागरण

    जागरण संवाददा, देवरिया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव में दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी मुकेश यादव पुत्र राम गणेश यादव को पुलिस ने बुधवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने तीन आरोपितों का लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थानाक्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव के रहने वाले दिनेश गुप्ता व उनके चचेरे भाई तारकेश्वर गुप्ता की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक दिनेश के भाई उमेश गुप्ता की तहरीर पर आरोपित विनय यादव, विशाल यादव, मुकेश यादव व मनीष यादव पुत्रगण रामगणेश यादव और रामगणेश यादव पुत्र शिवबचन यादव व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।

    इसे भी पढ़ें- देवरिया में बाइक चलाने से मना करने पर हुई मारपीट में दूसरी मौत, पुलिस ने जारी किया आरोपियों का लुक आउट सर्कुलर

    आरोपितों ने लाठी-डंडा, सरिया, हाकी व पाइप से छह फरवरी की शाम हमला बोल दिया था। जिससे दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि घायल तारकेश्वर गुप्ता ने बुधवार को एसजीपीजीआइ लखनऊ में दम तोड़ दिया।

    पुलिस की गोली से घायल आरोपी। जागरण


    हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा था। पुलिस ने शाम को एक आरोपित मुकेश यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। फिलहाल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

    इसे भी पढ़ें- तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर अधेड़ की हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

    राजस्व टीम ने की हत्यारोपितों के घर की पैमाइश, बनाई रिपोर्ट

    बरवा उपाध्याय गांव में छह फरवरी को दिनेश गुप्ता व तारकेश्वर गुप्ता की पीट-पीट कर हत्या के सातवें दिन बुधवार को पांच सदस्यीय राजस्व विभाग की टीम हत्यारोपितों के घर पहुंची। सदस्यों ने आरोपित के घर के आसपास की भूमि व तालाब की पैमाइश की। हत्या के आरोपित विशाल, मुकेश, विनय, मनीष व राम गणेश पर पीड़ित पक्ष ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से घर बनाने की आरोप लगाया था।

    अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को पांच सदस्यीय टीम गठित कर पैमाइश कराने का आदेश दिया। टीम में देवरिया सदर के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल शामिल रहे। करीब तीन घंटे तक आरोपितों के घर की पैमाइश की। राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया।

    इसे लेकर गांव में खलबली मची रही। आरोपितों का गांव में भय व्याप्त है, जिससे कोई ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है। मुख्य राजस्व अधिकारी जलराजन चौधरी ने कहा कि राजस्व टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है।